देश भर के बैंको में होने जा रही हड़ताल, 8 लाख बैंक कर्मचारी बंद करेगे काम

बैंकों में 5-डे वर्किंग। बैंकों में 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर तकरीबन 8 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे है। संकेतिक हड़ताल करने के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय बैंक ने हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके तहत 27 जनवरी को तकरीबन 8 लाख बैंक कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करके बैंकों में हफ्ते में 5-डे वर्किंग कॉन्सेप्ट की मांग उठाएगे।

सभी बैंक कर्मी होगे शामिल

बताया जा रहा है कि इस एक दिन के हड़ताल में निजी बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण और सहकारी बैंक समेत अन्य बैंककर्मी शामिल होंगे। बैंक कर्मियों का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में 5 डे वर्किंग लागू करने के लिए केंद्र सरकार को मंजूरी देनी चाहिए। अभी केवल दूसरे और चौथे शनिवार ही अवकाश मिलता है।

2015 में हुई थी सहमति

ज्ञात हो कि बैंकों में 5-डे वर्किंग की मांग यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स संगठन के द्वारा लंबे समय से की जा रही है। जिसके तहत बैंकिंग क्षेत्र में हफ्ते में 5-दिन का काम बैंक कर्मियों से लिया जाए है। साल 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते, आईबीए और केंद्र सरकार के द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी। तब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था। वहीं पहले और तीसरे शनिवार को हाफ डे की जगह पूर्ण कार्य दिवस घोषित किया गया था। उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि शनिवार को अवकाश पर विचार किया जाएगा, लेकिन बैंक कर्मियों की यह मांग आज भी लंबित है।

मिला आश्वासन

बैंक कर्मियों के अनुसार साल 2022 में केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विषय में सहमति जताई थी। 2023 में सहमति भी बनी, मगर उसके बाद स्वीकृति लंबित है। वर्षो पुरानी अपनी इस मांग को मनवाने के लिए एक बार फिर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने का मन बना लिए है और 27 जनवरी को एक दिन की हड़ताल करके बैंकों में 5-डे वर्किंग की आवाज बुलंद करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *