The Terror Report Release Date: भारत में आतंकवाद और उसके जवाब में की गई सख्त कार्रवाई पर अब एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है। द टेरर रिपोर्ट (The Terror Report) नाम की इस पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms), एलिप्सिस एंटरटेनमेंट (Ellipsis Entertainment) और एस्प्रिट प्रोडक्शंस (Esprit Productions) मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) भी बतौर निर्माता जुड़े हैं।
फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन (Vishnuvardhan) करेंगे, जो इससे पहले कारगिल युद्ध (Kargil War) पर बनी फिल्म Shershaah के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म एक रियल-इंसिडेंट बेस्ड (कहानी होगी, जिसमें भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों और उनके जवाब में देश की कार्रवाई को दिखाया जाएगा।
फिल्म की कहानी खासतौर पर 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमला (Pahalgam Attack) से जुड़ी घटनाओं को भी छुएगी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) जैसी सख्त कार्रवाई की, जिसे इस फिल्म में विस्तार से दिखाया जाएगा।
द टेरर रिपोर्ट (The Terror Report) सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें जांच एजेंसियों की पड़ताल, खुफिया ऑपरेशन और आम लोगों की भावनात्मक कहानियों को भी शामिल किया जाएगा। फिल्म 1998 से 2025 तक की उन घटनाओं को कवर करेगी, जो खासतौर पर पीओके (PoK – Pakistan Occupied Kashmir) के इर्द-गिर्द घटित हुईं।
इस फिल्म को 2024 में आई फिल्म The Sabarmati Report का विस्तार या सीक्वल भी माना जा रहा है। टीज़र में भी पिछली फिल्म के कुछ दृश्य शामिल किए गए हैं, जिससे साफ है कि यह कहानी उसी नैरेटिव को आगे बढ़ाएगी।
फिल्म के प्रोडक्शन में एकता कपूर (Ekta Kapoor), शोभा कपूर (Shobha Kapoor), तनुज गर्ग (Tanuj Garg), अतुल कस्बेकर (Atul Kasbekar) और सुधीर चौधरी शामिल हैं। हालांकि फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि हाल ही में Dhurandhar जैसी फिल्मों की सफलता के बाद एंटी-पाकिस्तान और देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। द टेरर रिपोर्ट इसी लहर को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी देने की कोशिश होगी।
