होली के रंग में डूब गए सीएम और पूर्व सीएम, होली के दिन दिल खिल जाते है गाया गीत

भोपाल। भोपाल के सीएम हाउस में होली उत्सव का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साथियों के साथ फूलों और गुलाल से जमकर होली खेले है। इतना ही नही उन्होने डमरू बजाकर, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं’. होली गीत गाते हुए माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। सीएम हाउस में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की छठा देखते ही बन रही थी। इस दौरान मंत्री मंडल के लोग भी शामिल हुए और उन्होने सीएम के साथ मिलकर होली गीत गाया। होली मिलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों को होली पर्व की बंधाई दिए। कार्यक्रम पूरी तरह से होली के रंग में रंगा रहा।

पूर्व सीएम ने ऐसा गीत

केंद्रीय कृषि मंत्री पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी होली के रंग में रंगे नजर आए। भोपाल स्थित उनके आवास पर आयोजित होली उत्सव में वे सिंगर के अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने माइक थामा और फिल्मी होली गीतों के साथ पारंपरिक फाग भी गाए। जब उन्होंने ‘होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा’.. गाया तो वहां मौजूद लोग झूम उठे और माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी होली के गीतों में समा बंधे और अपने साथियों के साथ होली उत्सव मनाया।

होली उत्सव का निकला जुलूश

रंगों के पर्व होली की धूम पूरे भोपाल में रही। सर्राफा चौक से हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। इस चल समारोह में ऊंट घोड़े ओर डीजे की धुन पर हुरियारे जमकर रंगो में सरोवर गुलाल उड़ाते हुए सोमवारा मंदिर पहुंचे जहां नगर निगम भोपाल द्वारा चारो तरफ से टैंकरों द्वारा कलर पानी हुरियारों पर पिचकारी के माध्यम से फेंका गया। इस दौरान लोग होली के रंग में नहाए रहे, तो वही डीजे की धुन पर लोग नचाते-गाते हुए होली उत्सव मनाकर इस पर्व का आंनद उठाया।

रीवा में डिप्टी सीएम ने गाया फाग गीत

मध्य प्रदेश के विंध्य अंचल में होली के पर्व पर चारों ओर रंग-रौनक और उल्लास का माहौल छाया रहा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पारंपरिक तरीके से होली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक शामिल हुए। सुबह से ही उनके आवास परिसर में अबीर-गुलाल की खुशबू और फाग गीतों की गूंज गूंजने लगी। पारंपरिक वेशभूषा में आई फाग मंडली ने ढोल-नगाड़ों और नगरिया की थाप पर रंगोत्सव की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और स्वयं भी रंगों में रंगकर उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ढोल की थाप पर फाग गायन किया, लोकधुनों का आनंद लिया। पूरा परिसर रंग, संगीत और हर्षाेल्लास से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *