रीवा के सोहागी पहाड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, यात्री न होने से टला बड़ा हादसा

The bus lost control and overturned on Sohagi hill in Rewa.

रीवा। जिले के सोहागी पहाड़ पर रविवार को एक बार फिर बड़ा बस हादसा हो गया, जहां रीवा से चाकघाट जा रही शुक्ला ट्रेवल्स की एक अनियंत्रित बस अचानक पलट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त बस में एक भी यात्री सवार नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस रीवा से चाकघाट के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में कटरा के पास खराब हो गई। रविवार को चालक, खलासी और अन्य स्टाफ मिलकर इस खराब बस को सुधारने के लिए कटरा से चाकघाट ले जा रहे थे, तभी सोहागी पहाड़ पर चढ़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और खलासी समेत कुल चार से पांच लोग ही सवार थे, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *