भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए सत्ता और विपक्ष के विधायक पूरी तरह से तैयारी कर लिए है। बजट सत्र होने के कारण विधानसभा का सत्र काफी अंहम माना जाता है। यही वजह है कि इस सत्र पर शासन-सत्ता के साथ ही आमजन मानस की भी नजर रहती है कि राज्य सरकार आगामी एक वर्ष के लिए किस तरह की योजना है।

राज्यपाल से की मुलाकता
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का श्री तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल को विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने 16 फ़रवरी से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के अभिभाषण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर पारस्परिक चर्चा हुई।
18 फरवरी को पेश होगा बजट
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश करेगी, जिसे वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। जानकारी के तहत राज्य का अनुमानित बजट 4.63 लाख करोड़ रुपए के आसपास हो सकता है। जो पिछले बजट से करीब 10 फीसदी अधिक होगा।
हंगामेदार हो सकती है विधानसभा
इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से विधायकों ने भर-भरकर सवाल लगाए हैं, जिनके जवाब राज्य सरकार के मंत्री बजट के दौरान देंगे। खास बात यह है कि इस बार ऑफलाइन की अपेक्षा ऑनलाइन सवाल ज्यादा हैं। सदन में इस बार अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछे गए हैं, ऐसे में सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।
