रीवा। रीवा का हवाई अड्रडा अब बड़े वायुयान से सुस्सिजित हो जाएगा। इसकी शुरूआत 28 अक्टूबर को हो गई है, जब इंडियन एयर लांइस का ATR-72 सीटर विमान ने सफलता पूर्वक लैडिंग की है, हांलाकि रीवा एयर पोर्ट में बड़े विमान का अभी यह ट्रायल था। जो कि सफल बताया जा रहा है। जिससे बड़े विमानों की रीवा एयरपोर्ट से आवाजाही शुरू होने का रास्ता लगभग साफ होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह तक रीवा एयरपोर्ट से बड़े विमानों की आवाजाही शुरू हो सकती है। विमान के उतरने और टेकऑफ का यह ट्रायल तकनीकी सुरक्षा और रनवे फिटनेस जांच के लिए रहा है।
महानगरों से जुड़ेगा रीवा
जो जानकारी आ रही है उसके तहत ATR-72 के सफल ट्रायल के बाद 1 नवंबर से सप्ताह में तीन दिन नियमित उड़ानें शुरू की जाएंगी। शुरुआत में रीवा से जबलपुर और भोपाल के बीच सेवाएं दी जाएंगी। भविष्य में इसे दिल्ली, इंदौर और प्रयागराज जैसे शहरों से जोड़ने की योजना भी है। इंडियन एयर लांइस का विमान रीवा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा देगा और इसकी तैयारी की जा रही है, जबकि रीवा से इंदौर के लिए इंडिगों एयर लांइस का विमान चलाए जाने को लेकर प्रक्रिया में है। इसके लिए इंडिगो ने अपना डिपों भी रीवा एयरपोर्ट में बना रहा है। इस हवाई जहाज के चालू होने से रीवा की एयर कनेक्टिविटी नवी मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों के लिए हो जाएगी।
एयरप्लेन लेकर उतरे रीवा के राघव
कैप्टन राघव मिश्रा रीवा के इंदिरा नगर में निवास करते हैं। उनका मूल परिवार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से है, लेकिन वे लंबे समय से रीवा के स्थायी निवासी हैं। राघव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ज्योति स्कूल, रीवा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बैंगलुरु से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वर्ष 2014 में जॉर्डन से पायलट ट्रेनिंग पूरी की। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने एयर इंडिया में बतौर पायलट अपनी सेवाएं दीं और अब ATR-72 विमान उड़ाने जा रहे हैं।
