Tejas Networks Stock में 66% की भारी गिरावट! निवेशकों में मची हलचल, जानिए पूरा मामला

Tejas Networks Stock 66% गिरावट के बाद निवेशकों में हलचल और बाजार की प्रतिक्रिया

Tejas Networks Stock : टाटा समूह की कंपनी तेजस नेटवर्क आजकल शेयर बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है कंपनी का स्टॉक अपने 52 सप्ताह की सबसे ज्यादा अधिक 66% से ज्यादा नीचे आ चुका है जिससे निवेश करने वाले लोगों में चिंता का माहौल हो गया है। कुछ महीने पहले जहां ये शेयर तेजी से ऊपर की ओर जा रहा था अब यहां लगातार दबाव बढ़ता दिख रहा है।

52 Week High से सीधा 66% नीचे

Tejas Networks ने कुछ समय पहले करीब 1400 रुपए के आसपास अपना 52 सप्ताह का हाई स्कोर बनाया था लेकिन अब यह शेयर 450 रुपए से लेकर ₹480 के दायरे में ट्रेंड कर रहे हैं। इस तेज गिरावट में निवेश करने वाले लोगों को एक बड़ा झटका दिया है जिससे मार्केट में यह सवाल होने लगा है कि आखिर इतनी भारी गिरावट क्यों आई है।

तिमाही रिजल्ट ने बढ़ाई चिंता

कंपनी में हाल ही में जारी तिमाही नतीजे मार्केट की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए हैं। राजेश में बड़ी गिरावट भी देखी गई है नेट प्रॉफिट की जगह कंपनी को तिमाही में भारी नुकसान देखा गया है। कई सारे प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी में भी देरी देखी गई है जिससे ऑर्डर बुक पर भी असर देखा जा रहा है। इन सभी आर्थिक चुनौतियों ने सीधे तौर पर तेजस के नेटवर्क स्टॉक पर दबाव बनाया है।

BSNL 4G प्रोजेक्ट में देरी का असर

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को BSNL के 4G और 5G प्रोजेक्ट्स से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन प्रोजेक्ट की धीमी speed ने कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार को रोक दिया। टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और उपकरण निर्माण में लागत बढ़ने से कंपनी की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

शेयर बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अभी Tejas Networks Stock उच्च जोखिम वाले ज़ोन में है। कंपनी को अपने परिणामों में स्थिरता दिखानी होगी तभी शेयर में रिकवरी की उम्मीद बनेगी। ऑर्डर बुक, नई डील्स और अगले दो तिमाही के परिणाम स्टॉक की दिशा तय कर सकते हैं। यह भी देखा गया है कि भारी गिरावट के बाद कुछ निवेशक इसे “दीर्घकालीन अवसर” के रूप में देख रहे हैं, लेकिन मार्केट अभी सतर्क है।

Tejas Networks की गिरावट ने साबित किया है कि शेयर बाजार में केवल हाई लेवल देख कर निवेश नहीं किया जा सकता। कंपनी की वित्तीय स्थिति, प्रोजेक्ट प्रगति और तिमाही नतीजों का सीधा प्रभाव Tejas Networks Stock पर पड़ा है।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *