Hanuman Part 2: प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है. खास बात तो यह है कि 50 करोड़ के बजट (Hanuman Budget) में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. और उससे भी अच्छी बात तो यह है कि जिन्हें ये सुपर हीरो फिल्म पसंद आई है उनके लिए मेकर्स इसका सीक्वल ‘जय हनुमान’ भी तैयार कर रहें हैं. तो चलिए आज हम आपको फिल्म के सीक्वल से जुड़ी अन्य जानकारी इस आर्टिकल से देंगे।
‘जय हनुमान’ के लिए मेकर्स ने राम चरण को किया अप्रोच
Hanuman Sequel: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ‘हनुमान’ के सीक्वल ‘जय हनुमान’ के लिए साउथ सुपरस्टार राम चरण को अप्रोच कर रहें हैं. यानि कि वो चाहते हैं कि इस अपकमिंग फिल्म में श्रीराम का किरदार राम चरण निभाएं। हालांकि, अब तक इस बात पर मेकर्स द्वारा कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है.
‘जय हनुमान’ में 12 सुपरहीरो होंगे इंट्रोड्यूस
आपको बता दें कि हनुमान निर्देशक प्रशांत नील के सिनेमेटिक यूनिवर्स का फर्स्ट पार्ट है. इसी सिनेमेटिक यूनिवर्स द्वारा निर्देशक 20 कहानियों के तहत 12 सुपरहीरो को इंट्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि इस यूनिवर्स की दूसरी रिलीज़ ‘अधीरा’ होगी। जिसमें साउथ के जानें-मानें प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या के बेटे कल्याण डेब्यू करने वाले हैं.




