एमपी में तहसीलदार ने किसान को जड़ दिया थप्पड, वीडियों वायरल

सागर। एमपी के सागर जिले में एक बार फिर किसान के साथ नौकरशाही का बर्ताव गलत तरीके से सामने आ रहा है। यहां खाद वितरण के दौरान किसान टोकन की मांग करते हुए हाथ फैलाए खड़े थे, भीड़ के बीच आवेश में आई तहसीलदार किसानों पर बरस पड़ी। तहसीलदार का किसानों पर थप्पड़ लगाते हुए वीडियों सोशल मीडिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह था मामला

जो जानकारी आ रही है उसके तहत सागर जिले के देवरी की कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के लिए तहसीलदार प्रीति चौरसिया पहुची हुई थी। खाद वितरण के पहले टोकन लेने के लिए उमड़ी भीड़ में से एक किसान का हाथ लगने पर तहसीलदार प्रीति चौरसिया नाराज हो गई और उन्होंने किसान को थप्पड़ मार दिया। तहसीलदार के इस रवैये से नाराज किसानों ने देवरी में हंगामा शुरू कर दिए, हांलाकि मौजूद एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने मामले में बातचीत करके सुलझाया तब कही जाकर किसानों का आक्रोष शांत हो पाया

तहसीलदार ने कहा मैने नही मारा थप्पड़

देवरी तहसीलदार प्रीति चौरसिया ने स्थानिय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खाद वितरण के दौरान किसानों की भीड़ ज्यादा थी और वे उग्र हो गए थे। वे धक्का मुक्की करते हुए मेरे हाथ से टोकन छीनने के प्रयास कर रहे थें। जिस पर उन्होने रोकने का प्रयास किया है, मेरे द्वारा किसी को थप्पड़ नहीं मारा गया है।

ज्ञात हो कि इन दिनों किसान बोनी करने के लिए अपने खेत तैयार कर लिए है और वे खाद के लिए अब सरकारी मंडियों में पहुच रहे है। खाद वितरण के लिए प्रशासन टोकन एवं अन्य माध्यम बनाए हुए है। दरअसल इसके पूर्व भी खाद वितरण को लेकर एमपी में हाहाकार मच गया था। किसान एवं प्रशासन के बीच विवाद के मामले सामने आए थे, तो वही एक बार फिर खाद वितरण अब चुनौती बनने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *