Teenager apologizes PM Modi : PM मोदी के खिलाफ अभद्र कमेंट्स करने वाली लड़की ने पूरे देश से मांगी माफी

Teenager apologizes PM Modi : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गलत बातें कहने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने कहा कि वह अपनी बातों पर बहुत शर्मिंदा है। एक वीडियो जारी करते हुए लड़की ने कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती थी और वह इसे दोबारा कभी नहीं दोहराएगी। उसने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ CP गई थी, जहां प्रोटेस्ट हो रहा था। मैंने वहां कोक पी। वहां कई ग्रुप थे, जो प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे थे। उनके बहकावे में आकर मैंने यह सब कह दिया। मैं सिर्फ 15 साल की हूं, और मैंने जो किया वह माफ करने लायक नहीं है। मैंने बहुत भद्दी बातें कहीं। लेकिन यह मेरी पहली और आखिरी गलती होगी; मैं इसे दोबारा कभी नहीं दोहराऊंगी।”

लड़की ने पूरे देश से माफी मांगी। Teenager apologizes PM Modi

वीडियो में लड़की ने आगे कहा, “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि मैं अपनी आंखें भी नहीं उठा सकती। मैं सबसे माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें।” लड़की के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज की गई है, जिसे नोएडा पुलिस ने जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

लड़की के नाम और उम्र को लेकर कन्फ्यूजन।

नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के नाम पर ज़ीरो FIR दर्ज की है।जबकि गाली-गलौज करने वाली लड़की के वकील ने कहा कि FIR में जो नाम लिखा है, वह उसका नहीं है। लड़की ने खुद अपनी उम्र 15 साल बताई है, जबकि नोएडा पुलिस ने कल कहा था कि आरोपी लड़की का नाम रुचिका सिंह है, जिसकी उम्र 25 से 28 साल के बीच है। आरोपी लड़की अपनी मां के साथ रहती है और पढ़ाई करती है। उसका दावा है कि वह दूसरी लड़कियों के बहकावे में आकर जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में गई थी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गाली-गलौज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *