Site iconSite icon SHABD SANCHI

वही चेहरा..आंखें..वही मुस्कान..Sushant Singh Rajput के हमशक्ल को देखकर..

Sushant Singh Rajput Look Alike Video Viral, Fans ShockedSushant Singh Rajput Look Alike Video Viral, Fans Shocked

Sushant Singh Rajput Look Alike Video Viral, Fans Shocked

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput से मिलता जुलता चेहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवक का चेहरा उसकी मुस्कान और उसका चेहरे का पूरा एक्सप्रेशन काफी हद तक बॉलीवुड की एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जैसा लग रहा था। ये देखकर काफी सारे लोग हैरान हो गए कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा चेहरा वाला यह दूसरा व्यक्ति है कौन,जबकि कुछ लोगों ने तो इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना हुआ वीडियो भी कह दिया।

क्यों वायरल हुआ Sushant Lookalike वीडियो?

दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहा युवक खूब हुबहू एक्टर Sushant Singh Rajput जैसा ही नजर आ रहा है खास तौर पर युवक की स्माइल हेयर स्टाइल और कैमरे के सामने बात करने का तरीका भी लोगों को एक्टर की याद दिला देता है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार इस वीडियो के शेर होते हैं लाखों की संख्या में वीडियो पर व्यूज और कॉमेंट्स आने लगे। कई सारी यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि उन्हें पहली नजर में लगा जैसे सुशांत का कोई पुराना वीडियो उनके सामने आया हो। वीडियो इंस्टाग्राम समेत कई सारे प्लेटफार्म पर शेयर हो रहा है।

ये भी पढ़े: ताज होटल का वेटर Boman Irani, 44 की उम्र में फिल्मों में डेब्यू.. करोड़ों के मालिक

AI और Deepfake है? वीडियो

जहां एक ओर Sushant Singh Rajput कि जैसे शक्ल वाले वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो की वास्तविकता पर सवाल भी उठा लिए। जानकारी के मुताबिक कई सारे लोगों का ऐसा मानना है कि यह वीडियो ai तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो दावा किया की वीडियो में चेहरे की मूवमेंट और स्किन का कलर अलग लग रहा है। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है की वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित है।

पहले भी सामने आ चुके हैं Sushant Singh Rajput की ऐसी वीडियो

ऐसा पहली बार नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत के जैसा दिखने वाला वीडियो पहली बार वायरल हुआ है इससे पहले भी कई सारे कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के वीडियो हमशकल के वायरल हुए हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस फिल्टर की तकनीक बढ़ती जा रही है जिसके कारण ऐसे वीडियो लोग बनाकर व्यू क्रिएट करते हैं।

ये भी पढ़े: मुझे सीएम विजय से कोई जलन नहीं”…Rajinikanth ने साफ शब्दों में कहा…

फैंस के बीच मजबूत है Sushant Singh Rajput की लोकप्रियता

Sushant Singh Rajput आज भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा याद किए जाने वाले एक्टर में से एक है। उनकी फिल्मों इंटरव्यू और पुराने वीडियो को आज भी कई सारे फैंस लगातार शेयर करते हैं। यही कारण है कि उनसे जुड़ी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आने लगतीहै। दिवंगत एक्टर से जुड़े इस कंटेंट को लेकर स्पष्ट डिस्क्लेमर होना जरूरी है ताकि दर्शकों को भ्रमित ना किया जा सके।

Exit mobile version