Sunny Deol की फिल्म ने मचाया धमाल, 20 दिनों में 426 करोड़ कलेक्शन….

Sunny Deol की फिल्म ने मचाया धमाल, 20 दिनों में 426 करोड़ कलेक्शन....

Sunny Deol की स्टारर फिल्म Border 2 ने रिलीज के 20 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार प्रदर्शन किया है। देशभक्ति के आधार पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का शुरुआती दिनों में जबरदस्त समर्थन मिला, जिसकी बदौलत इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 426 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Sunny Deol की दमदार एंट्री ने दिलाई बड़ी ओपनिंग

फिल्म ने पहले दिन ही करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की थी। वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने इस रफ्तार को और भी तेज कर दिया। शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म ने एक बड़े को आंकड़े छू लिया था। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन लगभग 224 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो इस तरह की देशभक्ति फिल्म के लिए बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : क्या Bigg Boss 20 में दिखेंगे सितार वादक Bhagirath Bhatt? जाने….

दूसरे हफ्ते से कमाई की रफ्तार में आई गिरावट

पहले सप्ताह की जबरदस्त कमाई के बाद दूसरे सप्ताह में फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी होती दिखी। दूसरे हफ्ते में करीब 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म से दर्ज किया गया है। तीसरे सप्ताह के weekend में फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में ही सिमटती नजर आई। इससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की डिमांड शुरुआती दिनों में ही ज्यादा थी, जबकि बाद में डिमांड कम हुआ।

घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol का जलवा

19वें और 20वें दिन तक फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 314 से 315 करोड़ रुपये तक के आसपास ही बताया जा रहा है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 426 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में इससे अधिक कलेक्शन का भी अनुमान जताया जा रहा था, लेकिन आधिकारिक तौर पर यही आंकड़ा सामने भी आया है।

देशभक्ति थीम और स्टार कास्ट का मिला फायदा

फिल्म की कहानी युद्ध और देशभक्ति के इमोशनल पहलु को दर्शाती है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। Sunny Deol की मजबूत स्क्रीन पर प्रेजेंस, दमदार संवाद और वरुण धवन की लोकप्रियता ने फिल्म के शुरुआती कलेक्शन को अधिक बढ़ावा दिया। साथ ही 1997 की ‘बॉर्डर’ से जुड़ी यादों ने दर्शकों में उत्सुकता भी पैदा की है।

ये भी पढ़े : Rajpal Yadav भावुक होकर बोले “मेरे पास पैसे नहीं हैं, तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol की फिल्म का स्टेटस

300 करोड़ रुपये से अधिक का घरेलू कलेक्शन किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। Border 2 इस आंकड़े को पार कर चुकी है और साल की सफल हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी है। हालांकि पहले सप्ताह के बाद रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन कुल कमाई इसे एक सफल फिल्म की श्रेणी में रखती है। कुल मिलाकर, Sunny Deol की Border 2 ने मजबूत ओपनिंग, परफेक्ट रिलीज टाइमिंग और दर्शकों के जुड़ाव के दम पर बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *