फेमस अभिनेता Sunil Thapa के निधन की खबर ने फिल्म की दुनिया को गहरे दुख में डाल दिया है। ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ में साथ काम कर चुके मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस संदेश में झलकती आत्मीयता ने दोनों कलाकारों के पेशे और मानवीय रिश्ते को उजागर कर दिया है।

लंबे करियर वाले कलाकार थे Sunil Thapa
Sunil Thapa एक नेपाली सिनेमा के सबसे फेमस एक्टर्स में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भी जाने गए हैं। नेपाली फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग में गंभीरता, अनुशासन और अनुभव की झलक साफ दिखाई देता था।
ये भी पढ़े : Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Poster and OTT Streaming Update
बॉलीवुड और वेब सीरीज में भी छोड़ी छाप
हिंदी दर्शकों के बीच Sunil Thapa को खास पहचान फिल्म Mary Kom’ से मिली है, जहां उन्होंने कोच की भूमिका बहुत अच्छे से निभाई थी। इसके बाद वे कई भारतीय प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आए। हाल ही में वे अमेज़न प्राइम की चर्चित वेब सीरीज ‘The Family Man Season 3’ में दिखाई दिए, जहां उन्होंने मनोज बाजपेयी के काम किया।
मनोज बाजपेयी का भावुक संदेश
Sunil Thapa के निधन के बाद मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “God bless your soul sir! The Family Man S3 की यादें अब हमेशा आपके कारण खास रहेंगी।” यह संदेश केवल श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि एक सह कलाकार के प्रति गहरा सम्मान और स्नेह को दर्शाता दिख रहा है। पोस्ट में मनोज की भावनाएं भी साफ झलक रही थीं, जिससे पता चलता है कि सेट पर दोनों के बीच आपस में एक अच्छा तालमेल था।
फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति
Sunil Thapa का इस दुनिया से जाना सिर्फ एक एक्टर का निधन नहीं, बल्कि दशकों के अनुभव और कला का खो जाना ही है। वे उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने सीमाओं से परे जाकर काम किया है। नेपाली और भारतीय सिनेमा के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में भी उन्हें इस तरह ही देखा जाता था।
ये भी पढ़े : Dhurandhar 2 profit collection
सरहदों से परे पहचान
Sunil Thapa ने अपने काम से यह साबित किया कि कला की कोई सीमा नहीं होती है। उन्होंने भाषा और देश की सीमाओं को पार कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक जगह बनाई है। यही वजह है कि उनके निधन पर सिर्फ नेपाल ही नहीं, भारत में भी कलाकार और दर्शक भावुक भावना में नजर आए। मनोज बाजपेयी का श्रद्धांजलि संदेश यह दिखाता है कि Sunil Thapa केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि ऐसे इंसान थे जिनकी यादें साथ काम करने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
