इंदौर में पिता-पुत्र ने महिला इंजीनियर को कुचला, हुई मौत, दो अन्य घायल

इंदौर। पेंट हाउस का विवाद ऐसा बढ़ा की आवेश में आकर पिता-पृत्र ने तेज रफ्तार कार चला कर न सिर्फ महिला इंजीनियर को कुचल कर मौत की नींद सुला दिए बल्कि दो अन्य लोगो को घायल कर दिए। उनके इस हरकत से सोसायटी में खलबली मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना की पड़ताल करने के साथ ही अपराध दर्ज करके पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

यह थी घटना

जानकारी के तहत इंदौर के एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप सोसायटी में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने सोसायटी के लोगो के साथ विवाद करते हुए आवेश में आकर कॉलोनी में कार दौड़ा कर गार्ड की पत्नी को न सिर्फ घायल कर दिया बल्कि शंपा पाठक नामक महिला को कुचल दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला शंपा पाठक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। उनके पति भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं। यह परिवार हाल ही में इसी महीने इस सोसायटी में रहने आया था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

इस तरह का विवाद

जो जानकारी आ रही है उसके तहत सोसायटी में रहने वाले कुलदीप चौधरी और उनके बेटे ने बिल्डर से पेंटहाउस खरीद था। उसे वह किराए पर दे रखा था, जिससे बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही बनी हुई थी। जिससे सोसायटी के लोग काफी परेशान थे। वह इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन उनमें कोई फर्क नही पड़ा जिससे नाराज लोगो ने कुलदीप चौधरी के पेंटहाउस की लाइट बंद कर दी। उसके बाद कुलदीप अपने बेटे के साथ पहुंचा। उसने रहवासियों के फ्लैट्स की लाइट बंद कर दिया। इसकों लेकर विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी पिता पुत्र जानबूझ कर वहां कार दौड़ाना शुरू कर दिए। जिससे यह घटना हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *