Substantive Motion Against Rahul Gandhi: बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को संसद में प्रश्नकाल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 11 बजे कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने बवाल कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और सिर्फ नारेबाजी भी होती रही।
स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी (KP Tennetti) ने 7 मिनट के बाद ही सदन को स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई जबकि उधर, प्रधान मंत्री मोदी राज्यसभा में पहुंचे थे।
इधर, BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने गुरुवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi Substantive Motion) के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने लाइफटाइम बैन (Lifetime ban on Rahul Gandhi) लगाने की मांग की है।
सब्सटेंसिव मोशन क्या है
What Is Substantive Motion: सब्सटेंसिव मोशन वह प्रस्ताव है, जिस पर सदन सीधे चर्चा करके फैसला ले सकता है। इस मोशन में स्पष्ट रूप से लिखा होता है कि सदन किसी मुद्दे पर क्या फैसला ले। निशिकांत दुबे की मांग है कि राहुल गांधी का वर्तमान कार्यकाल खत्म कर दिया जाए और उन्हें चुनाव लड़ने पर पूरी तरह ताउम्र पाबंदी लगा दी जाए.
हालांकि सरकार लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी। हालांकि, 11 फरवरी के उनके भाषण के कुछ हिस्से हटा दिए जाएंगे। इधर सांसद प्रियंका गांधी ने कहा है कि मोदी के खिलाफ प्रिवलेज मोशन लाना चाहिए
