रीवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्कूल मैदान के गहरे गड्ढे में डूबे दो स्कूली छात्रों की मौत

Student drowns in a pit in Rewa

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने आए दो छात्र शिव पाठक पतंजलि पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल और सुभाष सोनी बाल भारती विद्यालय कार्यक्रम समाप्ति के बाद मैदान की तरफ गए और अचानक पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के दौरान शिव पाठक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे छात्र सुभाष सोनी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना के बाद खेल मैदान में पानी से भरे गहरे गड्ढे के आसपास सुरक्षा और चेतावनी के कोई भी पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण स्कूल प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले की विस्तृत जाँच पड़ताल में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *