अगर आप भी लेते हैं स्ट्रेस, तो डॉक्टर ने बताया Stress Warning को बड़ा खतरा

Stress Warning

Stress Warning को लेकर मुंबई के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन ने एक जरूरी चेतावनी दिए उनका कहना है की लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव शरीर पर ऐसा असर डाल सकता है जो कई बार सिगरेट पीने और शराब पीने से भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर का ऐसा मानना है कि लोग सिगरेट और शराब के खतरों को तो समझते हैं लेकिन तनाव के खतरों को नजरअंदाज कर देते हैं।

अगर आप भी लेते हैं स्ट्रेस, तो डॉक्टर ने बताया Stress Warning को धूम्रपान से भी बड़ा खतरा

Stress Warning: आखिर डॉक्टर ने क्या कहा?

मुंबई के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा के अनुसार, आजकल की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में बड़ी संख्या में लोग लगातार तनाव में ही अपना जीवन जी रहे हैं। उनका कहना है कि क्रॉनिक स्ट्रेस यानी लंबे समय तक बना रहने वाला टेशन शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है। यह सीधे तौर पर जानलेवा नहीं दिखता है लेकिन समय होने के साथ-साथ यह गंभीर बीमारियों को आपके शरीर में बढ़ा सकता है। डॉक्टर के अनुसार तनाव को हल्के में ले लेना सबसे बड़ी गलती होती है क्योंकि इसका असर धीरे-धीरे ही पता चलता है।

ये भी पढ़े : Chemical Vegetables से सावधान! ऐसे करें असली-नकली की पहचान

शरीर पर तनाव का दिखने वाला असर

डॉक्टर बताते हैं की टेंशन से सिर्फ मानसिक स्थिति ही नहीं बिगड़ी है, बल्कि इसका प्रभाव हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। लगातार टेंशन होने की स्थिति में सर दर्द, कंधों और गर्दन में जकड़न, जोड़ों में दर्द, थकान और नींद की कमी जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टर के अनुसार हमारा शरीर लंबे समय तक जब तनाव में रहता है तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिससे हृदय संबंधित रोग, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का खतरा हो सकता है।

नींद और Stress Warning का सीधा संबंध

डॉ. वोरा ने बताया कि पर्याप्त नींद लेने से तनाव कम करना आसान हो जाता है। उनका कहना है कि अगर व्यक्ति रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेता है तो शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिल पाता है इससे व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ती है। जिससे तनाव का लेवल और भी ज्यादा हो जाता है डॉक्टर बताते हैं कि 7 से 8 घंटे की नियमित और गुणवत्ता पूर्वक नींद लेना मानसिक संतुलन को बनाए रखने में आवश्यक है।

क्या यह धूम्रपान से ज्यादा खतरनाक है?

डॉक्टर का बयान चेतावनी के रूप में है, न कि सीधी वैज्ञानिक तुलना के रूप में बताया गया है धूम्रपान और शराब से जुड़े रिस्क पर बड़े रिसर्च उपलब्ध हैं, जिनमें कैंसर, लीवर रोग और हृदय संबंधी बीमारियां आदि शामिल हैं। वहीं, तनाव अप्रत्यक्ष रूप से शरीर की स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और अन्य बीमारियों की संभावना को भी बढ़ा सकता है। डॉक्टर के अनुसार तनाव, सिगरेट पीना और शराब पीना तीनों ही हेल्थ के लिए हानिकारक है किसी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े :Gastrointestinal Disease : पाचन में आ रही समस्या तो हो सकता है पेट फ्लू

तनाव कम करने के लिए क्या करें?

डॉक्टर ऐसी सलाह देते हैं कि नियमित रूप से व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना और पर्याप्त नींद लेने के साथ-साथ परिवार से खुलकर बातचीत करने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। अगर फिर भी तनाव लगातार बना रहता है तो किसी मानसिक हेल्थ एक्सपर्ट से सुझाव ले। कुल मिलाकर बोला जाए तो Stress Warning हमें यह संकेत देता है कि आज की भाग दौड़ वाली जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना उतना ही जरूरी है जितना हम फिटनेस को देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *