गिरावट भरे बाजार में बुधवार को इन शेयरों में बनेगा मोटा पैसा! जानें डिटेल

Hand pointing at stock market chart on digital screen representing equity market analysis

Stocks to Watch: बीते दिन यानी मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. जी हां मंगलवार को Sensex ने 84,079 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,627 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने 25,897 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,732 के लेवल पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि, मंगलवार को कई कंपनियों ने अपने कॉरपोरेट अपडेट्स के साथ क्वार्टर रिजल्ट का ऐलान किया है. इन कंपनियों के शेयर बुधवार को निवेशकों की नज़र में रहने वाले हैं. तो चलिए बताते हैं आपको इन शेयरों के बारे में…

Tata Elxsi Share News

Tata ग्रुप की कंपनी Tata Elxsi ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपना तिमाही रिजल्ट घोषित किया. कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही की तुलना में 3.8% बढ़कर 918.1 करोड़ रुपये से 953.5 करोड़ रुपये हो गया, जो स्थिर व्यावसायिक बढ़ोतरी को दिखाता है. आपको यह भी बता दें कि, कंपनी के ऑपरेटिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण नेट प्रॉफिट 29.6% घटकर 154.8 करोड़ रुपये से 109 करोड़ रुपये हो गया.

ICICI Lombard Share News

ICICI लोम्बार्ड ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 9 फीसदी कम हो गया है. कंपनी ने इस तिमाही में 659 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, अगर बात बीते साल की करें बीते साल इसी तिमाही में यह ₹724 करोड़ था. कंपनी की कुल इनकम में पिछले साल की तुलना में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है. यह इस तिमाही में बढ़कर 6,610 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 5,882 करोड़ रुपये थी.

Thomas Cook India Share News

नामी गिरामी ट्रेवल सर्विसेज कंपनी Thomas Cook ने गुजरात को देश भर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता किया है. इस साझेदारी का मकसद विशेष पर्यटन प्रचार गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना और अधिक भारतीय पर्यटकों को गुजरात की ओर आकर्षित करना है.

Omaxe Share News

रियल एस्टेट कंपनी Omaxe ने लुधियाना में ओमेक्स चौक के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट में शॉपिंग एरिया और आलीशान घर शामिल होंगे और इसका मकसद पंजाब के सबसे बड़े इंडस्ट्रीयल शहर में संगठित रिटेल बिजनेस और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है.

शेयरों में क्या करें

आखिर में बात यहीं आकर रुक जाती है कि इन शेयरों में क्या करना चाहिए क्योंकि खबरें मिल रही हैं की ये शेयर अच्छा प्रदर्शन करेंगे ऐसे में अब आपको करना सिर्फ ये करना है की थोड़ी सी मेहनत करके खुद से भी एक बार रिसर्च कर लेना चाहिए. जी हां आपको बता दें शेयर बाजार में उतार चढ़ाव होता रहता है ऐसे में आपको किसी भी शेयर में निवेश या ट्रेड से पहले थोड़ी रिसर्च खुद भी कर लेना चाहिए और उसके बाद ही अपनी गाढ़ी कमाई को लगाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *