Stocks to Watch Today 16th January 2026: बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. जी हां बुधवार को Sensex ने 83,358 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,382 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने बुधवार को 25,665 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,665 के लेवल पर बंद हुआ.
गौरतलब है कि, गुरुवार को महाराष्ट्र निकाय चुनाव के कारण शेयर बाजार बंद रहा. ऐसे में एक दिन की छुट्टी के बाद जब आज यानी शुक्रवार को बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र कई कंपनियों के स्टॉक पर रहने वाली है. ये कंपनियां कई कारणों से निवेशकों की रडार में रहने वाली है.
NBCC Share News
PSU सेक्टर की NBCC Ltd ने बुधवार, 14 जनवरी को घोषणा की कि उसे एक नया प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की तरफ से मिला है और इसकी कीमत लगभग 55.02 करोड़ रुपये है. कंपनी को यह प्रोजेक्ट रायपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक के लिए एक नए रिजनल ऑफिस के निर्माण से संबंधित है
Infosys Share News
Infosys के अमेरिकी शेयर बुधवार, 14 जनवरी को न्यूयॉर्क में शुरुआती कारोबार में तेजी से बढ़े. ऐसा तब हुआ जब Infosys ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए अपने रेवेन्यू वृद्धि पूर्वानुमान को बढ़ाया, जिससे पता चलता है कि ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विस इंडस्ट्री के लिए कई सुस्त तिमाहियों के बाद IT सेवाओं की मांग में सुधार हो रहा है. Infosys के ADR में लगभग 10% की उछाल आई और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में इनकी कीमत लगभग 19.20 डॉलर तक पहुंच गई.
ICICI Prudential AMC Share News
देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक,ICICI Prudential एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयरों में शुक्रवार, 16 जनवरी को निवेशकों की नज़र रहने वाली है. जी हां इसके पीछे की वजह की बात करें तो इसमें शेयरधारकों के लिए एक महीने की लॉक-इन अवधि समाप्त हो रही है, जिसका अर्थ है कि कुछ शेयरधारक अब अपने शेयर बेचने के लिए फ्री होंगे.
South Indian Bank Share News
गौरतलब है कि इस बैंक ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया. इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 9% बढ़कर 374 करोड़ रुपये हो गया. इतना ही नहीं इसके अलावा, बैंक ने ब्याज के अलावा अन्य सोर्स से 486 करोड़ रुपये की कमाई की. बैंक की मुख्य आय, जिसे नेट इंटरस्ट इनकम कहा जाता है, पिछले वर्ष की तुलना में 1% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 869 करोड़ रुपये से बढ़कर 881 करोड़ रुपये हो गई.
BHEL Share News
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने Vande Bharat Sleeper Train प्रोजेक्ट के लिए ट्रेनों के नीचे लगाए जाने वाले ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर की सप्लाई शुरू कर दी है. यह प्रोजेक्ट BHEL के नेतृत्व वाले एक समूह द्वारा TRSL के साथ मिलकर चलाई जा रही है.
क्या करें निवेशक
निवेशकों का सवाल होगा की शेयर में क्या करना चाहिए, ऐसे में आपको बताएं की जब आप निवेश या ट्रेड करें एक बार ख़ुद भी रिसर्च कर लें उसके बाद ही निवेश करें या अगर आप नहीं कर पा रहे हैं तो किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की सहायता भी ले सकते हैं.
