Stocks to Watch: बीते बाजार दिवस यानी शुक्रवार को स्टॉक मार्केट एक बार फिर सीमित दायरे में घूमता रहा और आखिर में लगभग सपाट नोट पर बंद हुआ. यह वही कंसोलिडेशन फेज है जो पिछले कुछ सत्रों से बना हुआ है. एक्सपर्ट का मानना है कि जब तक Nifty 25,400 के स्तर के ऊपर मजबूती से बना रहता है, तब तक बाजार में पॉजिटिव बायस बना रह सकता है.
ग्लोबल मार्केट से ये हैं संकेत
गौरतलब है कि, ट्रेडर्स के लिए चुनौती यह है कि ग्लोबल संकेत फिलहाल मिले-जुले हैं और इसी वजह से दिन के भीतर तेज उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहे हैं. यानी बाजार दिशा पकड़ने से पहले “झटके” दे सकता है.
SBI के तिमाही नतीजे…..
SBI ने शनिवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जिसमें बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी अवधि में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9% बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये रही. महत्वपूर्ण आंकड़ा ऑपरेटिंग प्रॉफिट का रहा, जो प्रावधानों और आकस्मिकताओं से पहले 40% की छलांग लगाकर 32,862 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यही वजह है की आज के बाजार में नतीजों के बाद SBI शेयर पर बाजार की नजरें स्वाभाविक तौर पर सबसे ज्यादा रहने वाली हैं.
IREDA का बड़ा फंडरेजिंग प्लान
गौरतलब है कि, सरकारी पावर NBFC IREDA ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) मोड के जरिए 2,994 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया है कि शेयर बिक्री एक या कई ट्रॉन्च में हो सकती है और फंडरेजिंग का स्ट्रक्चर ऐसा रखा जाएगा कि इश्यू के बाद सरकार की हिस्सेदारी 3.76% से ज्यादा न घटे.
Tata Steel के प्रॉफिट में 723% की उछाल
Tata Steel ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. जी हां कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 723% बढ़कर 2,689 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 327 करोड़ रुपये था. वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू 57,002 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 6% बढ़त दिखाता है. इतने बड़े उछाल के बाद टाटा स्टील आज बाजार के रडार पर मजबूती से रहेगा.
Titan का इशारा: India-EU FTA से स्विस घड़ियों की बिक्री उछल सकती है
Titan का मानना है कि भारत में लग्जरी स्विस घड़ियों की बिक्री आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकती है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हालिया भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के बाद इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी आई है, जिससे स्विस वॉच मार्केट को बड़ा बूस्ट मिल सकता है.
Tata Motors PV: गाड़ियों के दाम बढ़ाने की तैयारी
Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने संकेत दिया है कि आने वाले हफ्तों में वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है. कंपनी के MD और CEO शैलेश चंद्रा के अनुसार, लगातार बढ़ती कमोडिटी लागत का दबाव लंबे समय से बना हुआ है और अब इसका असर इतना बड़ा हो गया है कि प्राइस रिविजन जरूरी हो गया है.
शेयरों पर क्या करें
अब बात आती है कि इन शेयरों पर क्या करना चाहिए! तो आपको बताएं कि जब भी निवेश या ट्रेड की शुरुआत करनी हो या किसी विशेष स्टॉक या वेंचर में पैसे लगाने हो तो उसके पहले आपको ख़ुद भी एक बार रिसर्च कर लेना चाहिए आज के समय में कई तरह के ऑनलाइन विकल्प मौजूद हैं जिनके माध्यम से आप जानकारी निकाल सकते हैं. फिर भी कोई कसर रह जाए तो आपको किसी अच्छे वित्तीय सलाहकार की मदद लेना चाहिए.
