Stock to Watch On Friday 17 October 2025: आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. Sensex ने 82,794 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 1.04 फीसदी की तेज़ी के साथ 83,467 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 ने भी गुरुवार को 25,394 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 1.03 फीसदी की तेज़ी के साथ 25,585 के लेवल पर बंद हुआ.
ऐसे में, कल यानी शुक्रवार 17 अक्टूबर को जब मार्केट खुलेगा तो निवेशकों की नज़र इन कंपनियों के स्टॉक पर रहने वाली है. चलिए आपको भी इन स्टॉक के बारे में बताते हैं.
Infosys Share News
शुक्रवार को निवेशकों की नज़र Infosys पर रहने वाली है. इसका कारण यह है कि कंपनी ने गुरुवार को अपना क्वार्टर रिजल्ट घोषित किया है. कंपनी ने बताया कि उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13 फीसद बढ़कर 7,364 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही, कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू भी 9 फीसद बढ़कर 44,490 करोड़ रुपये हो गया है.
Wipro Share News
कल जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नज़र विप्रो पर भी रहेगी. इसके पीछे की वजह यह है कि कंपनी ने गुरुवार को अपना क्वार्टर रिजल्ट घोषित किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.2 प्रतिशत बढ़कर 3,246 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,209 करोड़ रुपये था. साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू 1.8 प्रतिशत बढ़कर 22,697 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 22,302 करोड़ रुपये था.
Eternal Share News
जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के स्टॉक पर भी निवेशकों की पैनी नजर रहने वाली है. दरअसल, गुरुवार को कंपनी ने अपना क्वार्टर रिजल्ट घोषित किया है. कंपनी ने बताया कि उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63% घटकर 65 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर में यह 176 करोड़ रुपये था. लेकिन कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 183 प्रतिशत बढ़कर 13,590 करोड़ रुपये हो गया.
LTIMindtree Share News
शुक्रवार को निवेशकों की नज़र LTIMINDTREE के स्टॉक पर रहने वाली है. इसका कारण यह है कि कंपनी ने गुरुवार को अपना क्वार्टर रिजल्ट घोषित किया है. दरअसल, कंपनी का रेवेन्यू 5.6% बढ़कर 10,394.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 9,840.60 करोड़ रुपये था. जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट 12% बढ़कर 1,401.10 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,254.10 करोड़ रुपये था.
