Stock Market: सोमवार को स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी का माहौल देखने को मिला वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के तनाव के काम होने के संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद निवेश करने वाले लोगों का भरोसा और भी मजबूत होता हुआ दिख रहा है। इसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हो गए हैं। सबसे अधिक फायदा बैंकिंग ऑटो और एविएशन जैसे सेक्टर पर देखने को मिल रहा है।

अब Stock Market में क्यों लौटी तेजी?
भारत के स्टॉक मार्केट में तेजी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले पॉजिटिव संकेत बताई जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावनाओं से कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर हिस्सा कच्चे तेल को आयात ही करता है इसलिए तेल की कीमतें घटने से देश के आयात बिल और महंगाई पर दबाव कम होने की उम्मीद दिख रही है। बाजार की विश्लेषकों के अनुसार कम तेल कीमत भारत की अर्थव्यवस्था के लिए राहत का संकेत है इससे कंपनी की लागत घट सकती है और कॉर्पोरेट में पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े: china-pak की छाती पर 45000 करोड़ का rail प्रोजेक्ट बनाएगा भारत…
किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है?
सोमवार के बिजनेस में बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस ऑटोमोबाइल पेंट और एविएशन सेक्टर में शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। इन बिजनेस पर कच्चे तेल की कीमत का सीधा और अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता दिखाई देता है वहीं आईटी और फार्मा शेयर में भी निवेश करने वाले लोगों की रुचि बनी हुई है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार बाजार में बड़ी स्तर पर खरीदारी देखने को मिल रही है जिससे प्रमुख सूचकांक के साथ मिड कैप और स्मॉल कैप शेरों में भी मजबूती दिख रही है।
इसमें विदेशी संकेत और निवेशकों की धारणा
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक जोखिम कम होने से विदेशी निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होता दिख रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट तिमाही रिजल्ट और वैश्विक बाजार की पॉजिटिव चाल ने घरेलू बाजार कुछ ज्यादा समर्थन दिया है। हालांकि बाजार विशेषज्ञ अभी मानते हैं कि भू राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल सकते हैं अगर पश्चिम एशिया में तनाव दोबारा बढ़ जाता है या फिर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है तो बाजार की दिशा प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़े: Bajaj Finance समेत 9 शेयर 52 वीक हाई पर, एक महीने में 25% तक तेजी….
अब निवेशकों के लिए आगे क्या संकेत?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निकट अवधि में स्टॉक मार्केट की चाल वैश्विक घटना कच्चे तेल की कीमत विदेशी निवेश के प्रभाव कंपनी के रिजल्ट पर निर्भर रहेगी। अगर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों स्थिर रहती है तो बाजार में पॉजिटिव रुझान देखने को मिल सकते हैं हालांकि निवेश करने वाले लोगों को कम समय के उतार-चढ़ाव के लिए हमेशा तैयार करना चाहिए सोमवार के बिजनेस में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए थे इसलिए दिन के दौरान दोनों सूचकांक में उंचे लेवल को छुआ है जिससे बाजार पुजीकरण में भी बढ़ोतरी देखी गई है। ध्यान रखें आर्टिकल केवल सूचना के लिए इसको निवेश की सलाह नहीं समझे।




