नवरात्रि और ईद पर Stock Market खुला रहेगा या बंद? NSE-BSE holiday list

Stock Market: Market will remain open even on festivals in March 2026

Stock Market holiday 2026: स्टॉक मार्केट को लेकर निवेश करने वाले लोगों के बीच में चल रही छुट्टियों को लेकर आशंका, अब दूर होने वाली है। क्योंकि स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार 19 मार्च से लेकर 21 मार्च के बीच गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद है लेकिन इसके बावजूद शेयर मार्केट सामान्य रूप से खुला रहेगा। हालांकि इसका असर ट्रेडिंग की गतिविधि और निवेश करने की प्लानिंग पर देखा जा सकता है।

बाजार सामान्य रूप से करेगा अपना कारोबार

National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) के कैलेंडर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च के इन प्रमुख त्योहारों पर ट्रेडिंग बिल्कुल भी बंद नहीं होगी। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 से 21 मार्च को ईद और पूरे चैत्र नवरात्रि के दौरान शेयर मार्केट खुला रहेगा। निवेश करने वाले लोगों के अनुसार इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी और बाजार भी सामान्य गतिविधि में दिखेगा।

ये भी पढ़े : UCO Bank: बोर्ड को मिली मजबूती, ED कार्यकाल 3 साल बढ़ा डायरेक्टर appoint

शेयर बाजार में छुट्टियों को लेकर भ्रम क्यों होता है?

अक्सर निवेश करने वाले लोगों के बीच ऐसा भ्रम रहता है कि बैंक हॉलिडे के दौरान शेयर बाजार भी बंद रहता है। हालांकि स्टॉक मार्केट की छुट्टियां एक्सचेंज अलग से निर्धारित रहतीहै। कंपनी के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार बैंक और शेयर बाजार की छुट्टियां एक जैसी नहीं होती है इसी कारण त्योहारों के दौरान भी शेयर मार्केट खुला ही दिखता है।

मार्च 2026 में असली मार्केट हॉलिडे कब है?

स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार मार्च 2026 में ट्रेडिंग के लिए सीमित छुट्टियां उपलब्ध है। 3 मार्च को होली के दिन छुट्टी थी अब 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर ट्रेडिंग में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि Stock Market का छुट्टी फेस्टिवल से ज्यादा ऑफिशियल कैलेंडर डिपेंड होता है।

निवेशकों पर क्या पड़ सकता है असर?

शेयर मार्केट कि निवेशकों के अनुसार त्योहारों के दौरान भी ट्रेडिंग जारी रहने से निवेश करने वाले लोग अपनी प्लानिंग बिना किसी बदलाव के जारी रख सकते हैं। बैंक बंद होने के कारण फंड सेटलमेंट हल्की देरी से जारी रख सकते हैं। बाजार में लिक्विडिटी आउटलुक सामान्य रहने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि त्योहारों के अवसर पर मार्केट में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है।

ये भी पढ़े: Nebius AI Deal Meta के साथ हुआ, बड़े क्लाउड समझौते से शेयर में तेज उछाल..

आगे की क्या है प्लानिंग?

मार्च के अंत तक बाजार की दिशा ग्लोबल संकेत, महंगाई डाटा और केंद्रीय बैंक के फैसलों पर ही निर्भर करेगी। निवेश करने वाले लोगों के अनुसार घरेलू निवेश की गतिविधि मजबूत दिख सकती है जिससे बाजार में स्थिरता देखने को मिलेगी हालांकि यह केवल सूचना है इसको निवेश की सलाह ना समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *