Site iconSite icon SHABD SANCHI

नशे से दूरी है जरूरी, स्कूली बच्चों ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

रीवा। नशे से दूरी है जरूरी स्लोगन के साथ स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने शपथ लेकर नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिए है। शहर के वार्ड क्रमांक 4 नई बस्ती पडरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जगदीश बैजनाथ वेलफेयर सोसायाटी अध्यक्ष मुनीद्र चतुर्वेदी और रमेश दुबे के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत का संकल्प बच्चों को दिलाया गया।

नशा करने वालों को दे समझाइस

कार्यक्रम के दौरान नशा के प्रति बच्चों को जागरूक करने के साथ ही उन्हे समझाइए दी गई कि आपके घर में बड़े बुजुर्ग या फिर आपके आसपास कोई नशा करता है तो उन्हे समझाइस दें, कि तंबाकू, सिगरेट, शराब कोई भी नशा हो वह शरीर के लिए खतरनाक, हानिकारक होता है। लोगो को समझाऐं की आज से ही नशा को त्याग करना है, क्योकि नशा से घातक बीमारियों का आगमन होता है और इससे न सिर्फ स्वयं परेशान होते है बल्कि पूरा घर-परिवार इससे प्रभावित होता है। ऐसे में हम सब संकल्प लेगे कि नशा को हमेशा के लिए त्याग कर देंगे और अपने जिला और प्रदेश और भारत को नशा मुक्त बनाएंगे।

नशे के नुकसान

नशे से बचने के उपाय

Exit mobile version