सीधी में तेज रफ्तार डायल 112 वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

Speeding Dial 112 vehicle hits a bike in Sidhi.

सीधी: जिले के रामपुर नैकिन ब्लॉक के अंतर्गत जुझारी घटिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डायल 112 वाहन ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। दुर्घटना रामपुर नैकिन ब्लॉक के जुझारी घटिया के पास शुक्रवार सुबह यह दुर्घटना घटी। हादसे में 40 वर्षीय हरछाटिया बहेलिया गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बाइक चला रहे उनके पति इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित बच गए हैं।

अस्पताल में इलाज और रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला को नजदीकी रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस जांच और चालक का पक्ष

घटना के संबंध में डायल 112 वाहन के चालक का कहना है कि वे किसी मारपीट के मामले की सूचना पर तेजी से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने के कारण उनका वाहन नियंत्रित नहीं हो सका और यह हादसा हो गया। फिलहाल, रामपुर नैकिन थाना पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ले ली है और वाहन चालक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *