रीवा। रीवा के पुलिस ट्रेर्निग सेंटर में पुलिस का प्रशिक्षण लेने वाले 6 ऐसे नव आरक्षकों को रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर उन्हे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। संबंधित नव आरक्षकों ने वर्दी पहन कर जो रील बनाई थी, उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी किया है। नव आरक्षकों पोस्ट वायरल होते ही हजारों लोगो ने उनकी पोस्ट को देखा और उसमें कमेंट भी किए।
वर्दी में रील बनाने पर है रोक
ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शासकीय कार्य के अतिरिक्त वर्दी में किसी भी प्रकार का वीडियो या रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर रोक लगाई गई है। इतना ही नही संबधित अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर इस सबंध में पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे है, इसके बावजूद संबंधित नव आरक्षकों के द्वारा वर्दी में रील बनाकर वायरल किया गया।
रील में कह डाली ऐसी बाते
नव आरक्षकों ने रील में जो बातें कर रहे है उसे पुलिस विभाग की गरिमा के लिए ठीक नही माना जा रहा है। प्रथम दृष्टया इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रबंधन ने संबंधित नव आरक्षकों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।

