Shahrukh Khan king film shooting Dubai cancel: मिडिल ईस्ट में हो रहे जंग के कारण शाहरुख खान की फिल्म किंग की शूटिंग को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल शाहरुख खान, सुहाना खान और अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट में शामिल है। शाहरुख खान को इस फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई जाना था लेकिन दुबई का शेड्यूल रद्द कर दिया गया है।

Dubai का शूटिंग शेड्यूल क्यों रद्द हुआ?
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म किंग के लिए दुबई में बड़े पैमाने पर रेगिस्तान की सीन पर सूट करना था। लेकिन क्षेत्र में बढ़ते मिडिल ईस्ट युद्ध के तनाव के कारण सुरक्षा के कारण इस प्लान को रद्द कर दिया गया। ऑफिशियल रूप से बताया गया की पूरी टीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए या फैसला लिया गया है इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान की मौजूदगी को देखते हुए कुछ ज्यादा ही सावधानी बरती गई है।
ये भी पढ़े: ‘Dhurandhar’ became popular among the public
अब किंग फिल्म के लिए Mumbai में तैयार होगा डेजर्ट सेट
अब शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में स्टूडियो पर ही सेट बनाकर फिल्म बनाई जाएगी। प्रोडक्शन टीम ने कृत्रिम तरीके से रेगिस्तान बनाने का काम शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार इससे शूटिंग पर बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा और समय का प्रबंध भी आसान होगा। शाहरुख खान के एक्शन को ध्यान में रखते हुए इसका सेट डिजाइन किया जा रहा है।
फिल्म का स्टार कास्ट और निर्देशन
किंग फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं जिसमें सुहाना खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट शाहरुख खान के लिए सबसे खास प्रोजेक्ट बताया जा रहा है क्योंकि इसमें वह अलग-अलग अवतार में दिखने वाले हैं।
फिल्म की प्रोडक्शन रणनीति में बदलाव
फिलहाल इंडस्ट्री ने फिल्म प्लानिंग की बदलाव मैं किसी भी तरह का कोई चेंज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल लोकेशंस पर निर्भरता कम करके स्टूडियो शूट को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। क्योंकि जैसा कि हम जानते हैं कि मिडिल ईस्ट देश में तनाव हो रहा है जिस कारण बाहर जाकर शूट करना संभव नहीं है।
ये भी पढ़े: Sonam Kapoor के दूसरे बच्चे के जन्म पर उनके पिता ने लिखा भावनात्मक संदेश…
फिल्म के रिलीज प्लान पर असर नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार Shahrukh Khan की फिल्म की रिलीज डेट पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है फिल्म बनाने वाले मार्क्स ने समय सीमा के अनुसार अपना काम करना शुरू कर दिया है और पोस्ट प्रोडक्शन शेड्यूल भी पहले जैसा ही रहेगा।
King फिल्म का Dubai शेड्यूल रद्द, Middle East तनाव के कारण Mumbai में होगी शूटिंग..शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज डेट पर भी कोई असर नहीं।
