शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का पति से तलाक, शादी के 9 साल बाद टूटा रिश्ता, नही रखी कोई डिमांड

शहडोल। शहडोल से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह का पति नरेंद्र सिंह मरावी के साथ तलाक हो गया है। पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम न्यायालय में तलाक ले लिया है। हिमाद्री और नरेन्द्र की एक बेटी है। जो कि मां के साथ ही रहेगी। उन्होने कोर्ट में पति से कोई डिमांड नही रखी है और न ही बेटी के लिए कोई भरण पोषण की मांग की। इतना ही नही उन्होने कोई गिफ्रट की पेशकश भी नही की है। बेटी की पूरी जिम्मेदारी उन्होने स्वयं सम्हाल ली है।

कोर्ट में कहा वैवाहिक दाम्पत्य जीवन समाप्त हो चुका

सांसद हिमाद्री सिंह का पति नरेंद्र सिंह मरावी के साथ शादी 23 नवंबर 2017 को हिंदू रीति-रिवाज से राजेंद्रग्राम में हुई थी। उनके एक बेटी हुई थी। जानकारी के तहत पिछले 5 वर्षाे से पति-पत्नी अलग रह रहे थें। उन्होने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन लगाया था। कोर्ट ने उन्हे 6 महीने का समय दिया था। जिससे दोनों के रिश्ते फिर से कायम हो सकें, लेकिन सहमति नही बन पाई। वही हिमाद्री की ओर से कोर्ट में कहा गया कि दोनों के बीच अब साथ रहने की कोई संभावना नहीं है और वैवाहिक दाम्पत्य जीवन समाप्त हो चुका है। जिस पर कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूर कर दिया।

दो बार से सांसद है हिमाद्री सिंह

हिमाद्री सिंह 2019 और 2024 में शहडोल लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। हिमाद्री सिंह के परिवार का राजनीति में काफी दबदबा रहा है। हिमाद्री सिंह के पिता लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वहीं, उनकी मां भी सांसद और विधायक रही हैं। हिमाद्री सिंह पहले कांग्रेस में थीं लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गईं थीं। उनके पति रहे नरेन्द्र मरावी बीजेपी से राजनीति में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *