Actress Shabana Azmi ने हाल ही में खुलासा किया है कि सोनम वांगचुक और छात्रों के सपोर्ट में शामिल होने से पहले जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा था। यह बयान हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा जिसमें उन्होंने विरोध से पहले बातचीत करने की कोशिश के बारे में भी जिक्र किया था।
Protest से पहले क्यों लिखा गया था ये पत्र?
Shabana Azmi ने बताया की जावेद अख्तर किसी भी पब्लिकली विरोध से पहले बातचीत के रास्ते को जरूरी मानते हैं उनके अनुसार प्रदर्शन में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की चिताओं और पूरे मामले को पर ध्यान देने की अपील की गई थी। एक्ट्रेस के मुताबिक जब बातचीत से समाधान नहीं निकल पाया तब उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया।
ये भी पढ़े: 72th National Awards में Article 370 का दबदबा, कार्तिक आर्यन और…
Cjp के प्रोटेस्ट में Shabana Azmi ने शामिल होने पर क्या कहा?
शबाना आजमी ने बताया कि वह छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल हुई थी वह मौजूद लोग अपनी मांगों को बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से ही रख रहेथे। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज जरूर सुनी जानी चाहिए और ऐसे मामलों में बातचीत के जरिए ही समाधान निकालना सही होता है।
NEET Paper Leak विवाद पर क्या है ये पूरा मामला?
यह पूरा मामला नीट परीक्षा में पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया में चोरी जैसे सवालों से जुड़ा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों से विरोध प्रदर्शन किए गए हैं इसी दौरान सोनम वांगचुक ने भी साथ छात्रों के सपोर्ट में अपनी आवाज उठाकर भूख हड़ताल शुरू कीथी। हालांकि अब सरकार ने कहा है कि इस मामले में जांच संबंधित एजेंसियां दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी लेकिन इस प्रदर्शन की मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी है क्योंकि शिक्षा मंत्री अपने कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोक नहीं पाए हैं।
जावेद अख्तर और Shabana Azmi के बयान की हो रही चर्चा?
जावेद अख्तर और शबाना आज़मी दोनों ही सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय हमेशा से रखते आए हैं। इस बार भी उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने से पहले सरकार से बातचीत के जरिए सच छात्रों के समाधान के बारे में सोचा लेकिन जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तब उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया।
ये भी पढ़े: Ranveer Singh ने छिपाया Pralay की शूटिंग से पहले अपना चेहरा… हंसल मेहता..
अब आधिकारिक पक्ष और मौजूदा स्थिति
फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस पत्र पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया है शबाना आज़मी का यह बयान तेजी सब चर्चा में देखा जा रहा है उनका उद्देश्य छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले बातचीत का रास्ता अपनाना था।

