एशियाई खेलों से पहले जापान में भयंकर बाढ़, मेयर ने कहा खेलों पर नही पड़ेगा प्रभाव, पहुचने लगी टीमें

एशियाई खेल। इस वर्ष एशियाई खेलों की मेजबानी जापान कर रहा है। इसके लिए नागोया शहर पूरी तरह तैयार है और नागोया में 19 सितंबर को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होनी है, लेकिन खेल आयोजन के 10 दिन पहले आई भयंकर बाढ़ से एशियाई देश खेल आयोजन को लेकर चितिंत हो गए, हांलाकि इसी बीच वहां के मेयर इचिरों का बयान भी आ रहा है, जिसमें उन्होने कहा है कि खेल आयोजन के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। टूर्नामेंट का आयोजन तय समय पर होगा।

लबालब हुई सड़के, डूबे घर

जानकारी के तहत जापान में 24 घंटे पूर्व मूसलाधार बारिश हुई और इसे नागोया समेत क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए। बारिश के पानी से सड़के, रेल्वे स्टेशन समेत पूरा क्षेत्र पानी से लबालब है। नागोया शहर की सड़कें और घर डूब गए। बाढ़ और बारिश के बीच सैकड़ों खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया है।

भारत से खेल में हिस्सा लेने 768 सदस्यीय दल जाएगा

खेल मंत्रालय ने जापान के आइची और नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजने की जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि शामिल है।

36 खेलों में उतरेगा भारत

पहले 35 खेलों के 492 एथलीटों को मंजूरी दी गई थी, लेकिन 4 सर्फर्स सहित नए नाम जुड़ने से अब भारत 36 खेलों में हिस्सा लेगा। एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ियों की संख्या 73 से बढ़ाकर 79 कर दी गई है। एथलेटिक्स और क्रिकेट को सबसे ज्यादा सपोर्ट स्टाफ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *