Site iconSite icon SHABD SANCHI

Sattu Drink Recipe : लू से बचना है तो गर्मियों में रोज पिएं सत्तू ड्रिंक, 5 मिनट में बनकर होता है तैयार

Sattu Drink Recipe and Benefits : गर्मियों के मौसम में सत्तू का शरबत बहुत ही फायदेमंद और टेस्टी होता है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और इसे पीकर शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसके अलावा भी सत्तू ड्रिंग के कई फायदे हैं, यह पाचन में मदद करता है और गर्मियों में लू से भी बचाता है, क्योंकि यह आपको पूरा दिन हाईड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सत्तू का ड्रिंक एनर्जी का भी अच्छा स्त्रोत है। कई जिम संचालक एनर्जी बूस्ट करने के लिए सत्तू ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। चलिए अब, आपको सत्तू का शरबत बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

सत्तू ड्रिंक (सत्तू का शरबत) बनाने की रेसिपी

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

सत्तू ड्रिंक बनाने का तरीका

सबसे पहले, पुदीने की पत्तियों, हरे धनिए और प्याज को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। फिर, सत्तू को किसी बड़े बर्तन में छान लें। इस बर्तन में थोड़ा पानी डालें, साथ ही नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक मिलाएं। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। अब, कटे हुए हरे धनिए, पुदीने की पत्तियां, प्याज और नींबू का रस भी इसमें डाल दें। फिर, एक गिलास में पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। अंत में, सत्तू के मिश्रण को गिलास में डालें और अच्छी तरह हिलाएं। आपका ठंडा और स्वादिष्ट सत्तू का शरबत तैयार है। इसे तुरंत परोसें और गर्मियों में ठंडक का मजा लें। ये शरबत न सिर्फ स्वाद में अच्छा है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान है और इसे हर कोई बिना किसी परेशानी के बना सकता है। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा। गर्मियों में जरूर ट्राई करें और अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें।

सत्तू ड्रिंक पीने के फायदे

यह भी पढ़े : Heat Rash Remedy : गर्मियों में इस घरेलु नुस्खे से मिलेगी घमौरियों से राहत

Exit mobile version