सतना। सतना जिले की युवा सामाजिक कार्यकर्ता, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुश्री मीनाक्षी सिंह को संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा विकास निगम लिमिटेड ने प्रदेश स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी सिंह की यह नियुक्ति कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत प्रदेश के हस्तशिल्प और हस्तकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा देना है। मीनाक्षी सिंह विभागीय प्रचार अभियानों और गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों की कला को प्रदेश व देश भर में पहचान दिलाने में मदद करेंगी।
मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का जीता है खिताब
ज्ञात हो कि मीनाक्षी सिंह अपनी उपलब्धियों से लवरेज है। वे इसके पूर्व मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं। इतना ही नही वे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ अभियान से भी जुड़ी रही हैं और उन्होने इस अभियान को बढ़ाने में अपनी अंहम भूमिका निभाती रही है। जिससे बेटियों की शिक्षा को न सिर्फ बल मिला बल्कि बेटियों की शिक्षा कितनी जरूरी है इसके लिए वे काम करती रही।
पारंपरिक कला को मिलेगा बढ़ावा
मीनाक्षी सिंह की यह नियुक्ति सतना जिले के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य में पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी। उनकी इस उपलब्धि से विंध्य क्षेत्र गौरन्वित है।




