Satara Doctor Suicide Case : पलट गया केस, आरोपी का भाई बोला- महिला डॉक्टर शादी के बना रही थी दबाव 

Satara Doctor Suicide Case : महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण उपजिला अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की कथित बलात्कार और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) गोपाल बदने और एक आईटी इंजीनियर प्रशांत बनकर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने किए बड़े खुलासे 

सतारा में महिला डॉक्टर से रेप और सुसाइड मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतक डॉक्टर के हाथ पर पेन से लिखे गए सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि बदने ने चार बार बलात्कार किया, जबकि प्रशांत पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात फलोंटण के एक होटल में फंदे से लटका मिला। उसके हाथ पर लिखे गए नोट में दोनों आरोपियों का नाम था। इसी आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 64 (बलात्कार) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी के घर पर किराये पर रह रही थी मृतिका 

पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि इंजीनियर प्रशांत बनकर को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है, जबकि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने देर रात फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने प्रशांत को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है, जबकि बदने को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच, प्रशांत के परिवार ने मीडिया से कहा कि उसे पुणे के फार्महाउस से नहीं, बल्कि उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। परिवार का दावा है कि मृतक डॉक्टर पिछले एक साल से उनके घर में किराए पर रह रही थीं। 

आरोपी का भाई बोला- मृतिका ने कॉल कर परेशान किया 

आरोपी प्रशांत के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस से संपर्क कर अपने भाई को सरेंडर करने को कहा था। सोशल मीडिया और कॉल डिटेल्स की जांच में पता चला है कि मृतक डॉक्टर ने प्रशांत को बार-बार फोन कर परेशान किया। वहीं, प्रशांत की बहन ने कहा कि उनका भाई डेंगू से बीमार था और डॉक्टर ने ही उसका इलाज किया। उन्होंने यह भी बताया कि महिला डॉक्टर ने करीब 15 दिन पहले शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रशांत ने ठुकरा दिया था। 

चैट्स में डॉक्टर ने किया था तनाव का जिक्र 

पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि डॉक्टर और आरोपी के बीच कई फोन कॉल्स और चैट्स हुई थीं, जिनमें डॉक्टर ने खुद पर तनाव और दबाव का जिक्र किया था। प्रशांत ने दावा किया है कि डॉक्टर ने उससे शादी करने और शारीरिक संबंध बनाए रखने का दबाव डाला। इस मामले पर सतारा एसपी तुषार दोशी ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और व्हाट्सएप चैट्स की जांच की जा रही है, और अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इसमें ब्लैकमेल का एंगल था या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या सब-इंस्पेक्टर का मृतक डॉक्टर से पहले कोई संबंध था। दोनों आरोपी बीड जिले के रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़े : Bihar Election : JDU ने खेला इमोशनल कार्ड, मोकामा उम्मीदवार बोले- ‘नीतीश नहीं तो मैं भी नहीं… ले लूंगा सन्यास’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *