शेफ Sanjeev Kapoor ने पदम श्री लेने से किया था इंकार, एक शर्त पर स्वीकार किया

Padma Shri: Sanjeev Kapoor accepted the honour on condition

Sanjeev Kapoor news: खाना बनाने में माहिर शेफ संजीव कपूर ने 2017 में दिए गए पद्मश्री सम्मान को एक खास शर्त के साथ ही स्वीकार किया था। यह घटना राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह की है जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल पहचान को बनाए रखने के लिए शेफ यूनिफॉर्म पहनने की अनुमति मांगी थी। इसका मुख्य कारण उनके पेशेवर पहचान को सम्मान देना था।

Padma Shri समारोह और शर्त का क्या है मामला

पदम श्री अवार्ड समारोह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है जैसा कि आप सभी जानते हैं। यह अवार्ड गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा दिया जाता है इस समारोह के लिए आमतौर पर भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने का प्रोटोकॉल रहता है। हालांकि फेमस शेफ Sanjeev Kapoor ने स्पष्ट बताया कि वह इस सम्मान को केवल अपनी शेफ यूनिफॉर्म में ही लेंगे। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि उनकी इस मांग को बाद में स्वीकार कर लिया गया था।

ये भी पढ़े : Antony फिल्म की शूटिंग में मुंबई से गोवा गए Sunny Deol, जाने एक्शन फिल्म के..

Sanjeev Kapoor ने दिया Professional Identity पर जोर

पदम श्री से जुड़े इस फैसले के पीछे Sanjeev Kapoor की मुख्य दलील उनके पेशेवर पहचान थी उन्होंने स्पष्ट बताया कि शेफ यूनिफॉर्म उन्होंने वर्षों के अनुभव और मेहनत से प्राप्त किया है इसलिए ये उनके अनुभव और मेहनत का प्रतीक है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि शेफ समुदाय के लिए है ऐसे में उनकी ड्रेस उनकी पहचान को दर्शाती है।

Protocol बदलकर लिए गया व्यक्तिगत निर्णय

यह मामला इंस्टीट्यूशन नियम और व्यक्तिगत पहचान के बीच संतुलन का एक एग्जांपल बन गया है जहां एक और सरकारी प्रोटोकॉल पारंपरिक पोशाक को प्राथमिकता देता है वही संजीव कपूर ने अपनी पेशेवर पहचान को सबसे ज्यादा पहचान दी है। जानकारी के अनुसार इस तरह के मामलों में आमतौर पर प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है लेकिन इस पर विशेष अनुमति दी गई थी।

ये भी पढ़े : Adivi Sesh ने Dacoit प्रमोशन में Dhurandhar 2 पर दिया बयान..

Sanjeev Kapoor का शेफ समुदाय के लिए संदेश

पदम श्री जैसे फेमस अवार्ड से जुड़ा या फैसला शेफ इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। संजीव कपूर का यह कदम यह दिखाता है कि कुकिंग प्रोफेशन को अब राष्ट्रीय लेवल पर गंभीरता से देखा जा रहा है इससे अन्य पेशेवर लोगों को भी पहचान पर गर्व करने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *