बॉर्डर 2 फिल्म क्यों खराब की? Samay Raina ने वरूण धवन को किया रोस्ट..

Samay Raina roasts Varun Dhawan, takes a dig at nepotism

समय रैना का शो इंडिया’एस गोट लैटिन 2 का नया एपिसोड आते ही वरुण धवन से जुड़े कुछ मजेदार कॉमेडी पल चर्चा में बने हुए हैं। इस एपीसोड में Samay Raina ने एक्टर की फिल्म एक्टिंग और फिल्मी परिवार को लेकर खूब मजा के अंदाज में बातचीत हुई लेकिन वरुण धवन ने हर बात को मजाक में हस्ते हुए ले लिया।

Samay Raina ने की वरुण धवन की जमकर खिंचाई

सीजन 2 के छठे एपिसोड में वरुण धवन के साथ मेधा शंकर, निशांत तंवर और शेरॉन वर्मा पैनल में नजर आए। समय का ये एपिसोड 4 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। इस एपीसोड में समय ने वरुण की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना ही है कि नाम को लेकर काफी मजाकिया अंदाज में बातचीत की। वरुण के फिल्म का नाम बताने पर समय ने उनके पिता डेविड धवन के निर्देशक होने और वरुण के एक्टर बनने को जोड़ते हुए नेपोटिज्म पर तंज कसा। यह पूरा एपिसोड कॉमेडी और रोस्ट वाले अंदाज में ही था।

ये भी पढ़े : Pawan Singh की मांग पुरी,बिहार में बनेगी फिल्म सिटी.. सीएम का ऐलान

आखिरकार समय ने वरुण को क्या कहा?

दरअसल इस एपिसोड में वरुण धवन एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए नजर आ रहे थे और उन्हें एक्टिंग करने के लिए कह रहे थे। एक्टिंग करने की बात पर कंटेस्टेंट ने वरुण धवन से एक्टिंग का सजेशन मांगा। इसके बाद एपिसोड में समय ने वरुण की तरफ़ इशारे से कहा…वह तो एक्टिंग कर लेगा लेकिन वरुण का क्या?.. यह सुनकर वरुण धवन भी हंसने लगे और इसे मजाकिया अंदाज में लिया।

बॉर्डर 2 और वरुण धवन की मुस्कान पर भी मजाक

इस एपीसोड में वरुण धवन की फिल्मों पर काफी मजाक हुआ, बॉर्डर 2 को लेकर समय ने उनसे मजाक में पूछा कि उन्होंने फिल्म क्यों खराब कर दी। इस पर वरुण धवन ने हंसते हुए फिल्म का बचाव किया और कहा फिल्म चली है। इसके अलावा समय नेवर उनकी खास मुस्कान की नकल भी की है, जिससे पैरेलल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

दिलवाले वाले बयान पर भी हुई थी बात

सीजन 2 के इस एपीसोड में शेरॉन वर्मा ने वरुण धवन के पुराने दिलवाले वाले बयान पर भी मजाक किया। जिस पर वरुण धवन ने सफाई देते हुए बताया कि वह बात मजाक में कही गई थी लेकिन लोगों ने उसे उस तरह लिया ही नहीं।

ये भी पढ़े : Review: Mirzapur the Movie में भौकाल बरकरार या लंबाई बनी है कमजोरी

आखिर में समय ने वरुण की तारीफ की

अंत में एपिसोड में Samay Raina मैं वरुण को इतने सारे मजाक को मजाक समझकर लेने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने वरुण की तारीफ करते हुए कहा कि आमतौर पर उनके जैसे बड़े एक्टर इतनी खींची आसानी से नहीं लेते हैं जिस पर वरुण ने कहा कि व्यक्ति को खुद पर होने वाले मजाक को भी स्वीकार करना आना चाहिए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और समय ने कहा यू आर सो कुल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *