कॉमेडियन Samay Raina के लोकप्रिय शो India’s Got Latent Season 2 के पहले एपिसोड में Alia Bhatt और Sharvari Wagh मेहमान बनकर पहुंचीं। यह एपिसोड हाल ही में प्रसारित हुआ जहां Samay Raina ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनके cannes फिल्म फेस्टिवलअपीरियंस और सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे कुछ पलों को लेकर मजाकिया अंदाज में रोस्ट किया इस दौरान सभी एक्टर ने माहौल को मनोरंजन बनाए रखा।
India’s Got Latent Season 2 में ऐसा क्या हुआ?
Samay Raina के शो के प्रीमियर एपिसोड में आलिया भट्ट और शर्वरी अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिएपहुंची। शो के दौरान समय ने अपने परिचित होस्टिंग अंदाज में दोनों ही एक्ट्रेस से बातचीत की और आलिया भट्ट के करियर से जुड़े कुछ विषय पर मजाक भी किया। शो के दौरान जब समय रैना ने कहा, आलिया जी, सबसे पहले तो मुझे ये यकीन ही नहीं हो रहा कि आप यहां मौजूद हैं।
इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा ‘हां, मुझे अभी थोड़ा पछतावा भी हो रहा है.’ फिर समय रैना ने मजाक में कहा, ‘मैंने भी Jigra फिल्म देखकर पछतावा ही किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यानी आलिया ने उनसे ये भी कहा, कम से कम तुमने मेरी फिल्म तो देखी, फिल्म में योगदान देने के लिए धन्यवाद।
ये रोस्टिंग की बात यहीं नहीं रुकी, कॉमेडियन ने कहा, लेकिन सच कहूं, आलिया जी, मैं आपके बगल में बैठकर बहुत nervous हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं..आपके पति (रणबीर कपूर) का और स्माइल करते हुए कहा बेशक आपका भी।
ये भी पढ़े: गंगा घाट पर सोते दिखे Sunil Grover, सादगी भरे अंदाज में मोह लिया दिल
Samay Raina के रोस्ट में Jigra और Cannes क्यों बने विषय?
दरसल Samay Raina ने बातचीत के दौरान Alia Bhatt की फिल्म Jigra की परफॉर्मेंस और Cannes Film Festival में उनकी मौजूदगी के बारे में जिक्र किया रोस्ट के दौरान इन विषय को कॉमेडी के रूप में इस्तेमाल किया गया है। हालांकि किसी भी प्रकार की टिप्पणी को आलोचना के रूप में नहीं दिखाया गया है सो के अनुसार कलाकार और मेहमानों के बीच मजाकिया संवाद अक्सर देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।
Alia Bhatt ने कैसा रिएक्शन दिया?
इस एपीसोड में आलिया भट्ट ने सभी मजाक को हल्के में लेते हुए कई मौके पर हंसते हुए जवाब दिया और बातचीत में सक्रिय भागीदारी निभाई। कहीं ऑडियंस में आलिया भट्ट के इस समय की तारीफ की ऑडियंस का मानना है की एक्ट्रेस ने शो के माहौल को समझते हुए पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।
Alpha के प्रमोशन को मिला फायदा
डिजिटल प्लेटफॉर्म ए फिल्म प्रमोशन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकाहै। ऐसे में अल्फा फिल्म की टीम का इंडिया’एस गोट टैलेंट जैसे शो में शामिल होना एक प्लानिंग है। शो के वायरल क्लिप से फिल्म के प्रति ऑडियंस की उत्सुकता बढ़ाने में मदद की है एपिसोड प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो देखने को मिले हैं।
ये भी पढ़े: Shraddha Kapoor की Eetha का लीक टीजर वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा..
सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार अधिकांश यूजर्स ने Samay Raina और आलिया भट्ट के बीच हुई बातचीत को एंटरटेनमेंट परपज के लिए ही बताया है वहीं कुछ ऑडियंस में शो की होस्टिंग शैली पर अपनी राय व्यक्त किया।

