8 ऑस्कर जीतने वाली VFX कंपनी बनाएगी सलमान को सुपरहीरो!

Salman Khan Superhero Movie: आपने राज एन्ड डीके (Raj & DK) का नाम तो सुना होगा। ये उन्ही लेखकों की जोड़ी है जिसने स्त्री, Go Goa Gone, Shor In The City, The Family Man और Farzi जैसी फ़िल्में और वेब सीरीज दी हैं. अब खबर है कि Raj & DK की लिखी एक सुपरहीरो फिल्म में Salman Khan लीड रोल करने वाले हैं और पहली बार एक सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले हैं.

जब बात इंडियन सुपरहीरो की होती है तो सबसे पहले टाइगर श्रॉफ की फ्लाईंग जट्ट की इमेज बनकर आजाती है लेकिन यहां ऐसा कोई सीन नहीं है. सलमान खान की इस सुपरहीरो फिल्म का स्केल बहुत बड़ा है. इसके प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स हैं जिन्होंने पुष्पा को प्रोड्यूस किया।

सुपरहीरो फिल्म में कहानी के बाद सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट रोल होता है VFX का और यहीं बॉलीवुड हमेशा मात खाता है मगर सलमान खान और राज एन्ड डीके की फिल्म में VFX बहुत तगड़ा होने वाला है क्योंकी इस फिल्म में VFX का काम कोई छोटी मोटी कंपनी नहीं बल्कि 8 बार ऑस्कर जीतने वाली VFX कंपनी कर रही है. अरे नहीं आप 8 बार ऑस्कर सुनकर ये मत सोचियेगा कि इसे भी Ramayana वाले Namit Malhotra की DNEG बना रही है बल्कि एक और कंपनी है जिसके VFX का लोहा पूरी दुनिया मानती है.

आपने Avengers, The Batman, Avatar, The Lord of the Rings जैसी फिल्में तो देखी होंगी। इन फिल्मों में VFX का काम किया है Weta FX ने और राज एन्ड डीके ने अपनी फिल्म के लिए Weta FX को ही जिम्मेदारी सौंपी है. इस कंपनी ने किंग कॉन्ग’, ‘मैन ऑफ स्टील’, ‘डेडपूल’ जैसी तमाम बड़े स्केल वाली फिल्मों में अपना काम दिखाया है.

खबर है कि , सलमान वाले प्रोजेक्ट में ये कंपनी ‘द बैटमैन’ वाला ग्राउंडेड अप्रोच रखेगी. साथ ही इस किरदार के आसपास की दुनिया को ‘एवेंजर्स’ जैसा प्रेजेंट किया जाएगा. यानी इसमें फैंटसी और रियलिटी का मिक्सचर देखने को मिल सकता है. 

खबर ये है कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी होंगी लेकिन अबतक इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *