रीवा के आरटीओं चेक पोस्ट पर हंगामा, ट्रक चालक का फूटा सिर, हाईवे में लगाया जाम

रीवा। परिवहन विभाग रीवा के सोहागी चेक पोस्ट पर आरटीओ कर्मचारियों और ट्रक चालकों के बीच ऐसा विवाद बढ़ा कि एक ट्रक चालक का सिर फूट गया। जिसके बाद न सिर्फ ट्रक चालकों में बल्कि वाहन मालिक भी आरटीओं विभाग के खिलाफ लामबंद हो गए। नाराज लोगो ने हाइवें पर जाम लगा दिए। जिससे एमपी-यूपी का आवागमन बाधित हो गया।

ऐसे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, रात में सोहागी आरटीओ चेक प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान आरटीओ कर्मचारियों और एक ट्रक चालक के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर आरटीओ कर्मचारी ट्रक चालक पर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना में ट्रक चालक का सिर फट गया। जैसे ही इस बात की खबर अन्य ट्रक चालकों को लगी, वे एक जुट होकर आरटीओ अमले के खिलाफ सड़क पर उतर आए।

भाग खड़े हुए कर्मचारी

बताया जाता है कि आरटीओं कर्मचारियों के द्वारा की गई मारपीट के बाद एक जुट हुए ट्रक चालकों का बढ़ता आक्रोश देख आरटीओ कर्मचारी मौके से भाग निकले। तो वही करीब आधे घंटे हाईवे मार्ग की आवाजाही अवरुद्ध रही।

पुलिस ने सम्हाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालकों को समझाइस देकर मामले को शांत कराया। घायल ट्रक चालक की शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही अन्य ट्रक चालकों ने जाम खोला और यातायात बहाल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *