अजब रीवा के गजब जनप्रतिनिधी, विधायक ने कहा मुर्दा से रेप, सांसद ने बताया यौन विकृतियों से पीड़ित

रीवा। रीवा के जनप्रतिनिधियों के बयान पर हर कोई चर्चा कर रहा है। विपक्ष और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के जो बयान वायरल हो रहे है। उसे लोग जुबानी भाषा में अच्छा नही मान रहे है। बहरहाल हम चर्चा कर रहे कि आखिर कार जनप्रतिनिधियों ने ऐसा क्या बोला जिसकों लेकर हर कोई स्तब्ध है।

सुंदर महिला के मुर्दा से रेप

रीवा की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक अभय मिश्रा का बयान वायरल हो गया। जिसमें विधायक जी का भाषण सबाब पर रहा और वे संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उसके बच्चे की हुई मौत पर न सिर्फ जमकर आवाज उठाते रहे बल्कि संजय गांधी अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर भी विधायक जी का भाषण तेज रहा। भाषण के बीच विधायक जी का वीडिया वायरल हुआ, उसमें वे आरोप लगाए कि अस्पताल में पीएम के नाम पर पैसे वसूले जाते है। अगर कोई सुंदर महिला की मौत होती है तो मुर्दा घर में उसके साथ रेप हो जाता है। उनका भाषण जब वायरल हुआ तो लोगो ने उन पर चर्चा शुरू कर दिए। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए प्रमाण भी मागे है, हांलाकि इसी बीच विधायक जी ने माफी भी मांगी।

सांसद ने कहा यौन विकृतियों से पीड़ित है विधायक

विधायक अभय मिश्रा के इस बयान को लेकर अब रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होने मीडियो को बयान देते हुए आरोप लगाए है कि अभय मिश्रा “यौन विकृतियों” से पीड़ित हैं और इसी वजह से इस तरह की बातें कर रहे हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा यही तक नही रूके और उन्होने विधायक पर तीखा हमला करते हुए उनके बयान को आपत्तिजनक बताया और कहा कि ऐसे आरोपों के पीछे तथ्य और प्रमाण होने चाहिए। इतना ही नही सांसद ने अभय मिश्रा के निजी जीवन का उल्लेख करते हुए वे हमला बोले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *