दिल्ली एयरपोर्ट के डिस्प्ले बोर्ड में रिले हुआ रीवा, प्रफुल्लित हुए विंध्य वासी

नईदिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट के डिस्प्ले बोर्ड में मंगलवार को रीवा का नाम रिले हुआ है। डिस्प्ले बोर्ड को देखकर विंध्यवासी प्रफुल्लित हो उठे। हो भी क्यों न, महानगरों से अब रीवा की एयर कनेक्टिविटी जो जुड़ गई है। एयर इंडिया का 72 सीटर एटीआर विमान दिल्ली से रीवा के यात्रियों को लेकर उड़ान भरा और 2 घंटे 15 मिनट में यात्रियों की दिल्ली से रीवा की यात्रा पूरी हो रही है। ऐसे में यात्रियों का कहना है कि अब दिल्ली दूर नही रही। दिल्ली-रीवा हवाई सेवा की शुरूआत 11 नवंबर से हो गई है। अब यात्रियों को दिल्ली से रीवा आने और रीवा से दिल्ली जाने के लिए सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा मिलना शुरू हो गई है।

बढ़ेगा रीवा

देश के हवाई नक्शे पर रीवा को अब एक नई पहचान मिली है, यह क्षेत्र के आर्थिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ाएगा। रीवा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से पूरे विंध्य क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, स्थानीय लोग इसे विकास की नई उड़ान मान रहे हैं। रीवा की ये उड़ान सिर्फ आसमान में नहीं, बल्कि विकास की नई ऊंचाइयों की ओर भी है।

पहले हुआ था ट्रायल

गत 28 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट पर एटीआर-72 विमान का सफल ट्रायल हुआ था, जिसे रीवा के पायलट राघव मिश्रा ने उड़ाया था। ट्रायल की सफलता के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई और नियमित उड़ानों का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस विमान की औपचारिक शुरूआत 10 नवंबर को पूरे उत्सव के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया था, अब 11 नवंबर से यात्रियों के लिए यह विमान सेवा देना शुरू कर दिया है। जल्द ही इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *