Rewa fast bowler Kuldeep Sen was bought by Rajasthan Royals at base price in IPL 2026 mini auction: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन की IPL में घर वापसी हो गई है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए IPL 2026 मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
बतादें कि कुलदीप का IPL डेब्यू 2022 में राजस्थान रॉयल्स से ही हुआ था, जब उन्हें 20 लाख में खरीदा गया था। 2022 से 2024 तक वे RR का हिस्सा रहे। IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 80 लाख में खरीदा था, लेकिन इस बार PBKS ने उन्हें रिटेन नहीं किया। अब एक बार फिर RR ने उन पर भरोसा जताया है।
रीवा के क्रिकेट प्रेमी और कुलदीप के फैंस इस खबर से गदगद हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि कोई टीम उन्हें जरूर चुनेगी। कुलदीप की तेज गति और उछाल भरी गेंदबाजी RR के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकती है। फैंस को विश्वास है कि इस बार कुलदीप RR के लिए कमाल दिखाएंगे।
बतादें कि कुलदीप सेन की यह चौथी बार राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने की यात्रा होगी। क्षेत्र में उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा दिया है।यह खरीदारी RR के लिए एक स्मार्ट मूव मानी जा रही है, क्योंकि कुलदीप घरेलू सर्किट में लगातार विकेट ले रहे हैं और उनकी स्पीड 140 kmph से ऊपर रहती है।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @ShabdSanchi
- Twitter: shabdsanchi




