IPL 2026 रीवा के क्रिकेट खिलाड़ी ने 16 हजार करोड़ रुपए में खरीदा IPL टीम, ऐसा रहा क्रिकेट का जुनून

IPL 2026। रीवा के स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकी सीखने वाले आर्यमन बिड़ला ने चैंपियन रह चुकी आरसीबी टीम को खरीद लिया है। देश के जाने-माने उद्योग घराने के सदस्य आर्यमन बिड़ला अब आरसीबी के नए चैयरमैन होंगे। 16 हजार करोड़ रुपए खर्च करके उन्होने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर (आरसीबी) टीम फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। ज्ञात हो कि आर्यमन का क्रिकेट के प्रति शुरू से जुनून रहा और वे खुद आईपीएल खेलने में अपनी रूचि रखते रहे, अब वे अपनी टीम आईपीएल में उतार रहे है।

रीवा में 6 साल सीखा था क्रिकेट

जो जानकारी मिलती है। उसके तहत आर्यमन बिड़ला रीवा में तकरीबन 6 साल तक वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक रीवा डिवीजनल क्रिकेट एकेडमी (आरडीसीए) से जुड़े रहे। वे क्रिकेट की बारीकियों को सीखाने के लिए रीवा के मैदान में काफी मेहनत करते थें। आर्यमन उन चुनिंदा खिलाडिय़ों में रहे, जिन्हें रीवा डिवीजन के खिलाड़ी के तौर पर रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला।

रणजी ट्रॉफी के खेले 11 मैच

आरडीसीए के अधिकारियों का ऐसा कहना है कि रीवा डिवीजन से चयनित होकर आर्यमन ने रणजी ट्रॉफी के 11 मैच खेले। हरफनमौला खिलाड़ी आर्यमन क्रिकेट के प्रति इतने समर्पित रहे कि हर मौसम को सहते हुए मैदान में जमकर तैयारी करते थें। जिसका परिणाम रहा कि आरडीसीए में रहते हुए ही वर्ष 2019 में आर्यमन आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ पहली बार जुड़े।

हेलीकॉप्टर से पहुचते थें खेलने

क्रिकेट के प्रति आर्यमन का जुनून ऐसा रहा कि वह मुंबई में रहते हुए आरडीसीए के मैच खेलने से अपने को कभी नही रोक पाए और हेलीकाप्टर से क्रिकेट खेलने पहुचते थें। रीवा में क्रिकेट की तैयारी करने वाला यह होनहार खिलाड़ी अब आईपीएल में अपनी खुद की भागीदार करके रीवा क्रिकेट का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *