नेशनल न्यूज। गुरूवार को देश भर की न्यायिक व्यवस्था में उस समय हड़कम्प मच गया, जब 5 राज्यों की कई अदालतों को बम से उड़ाने का मैसेज मिला। मेल प्राप्त होते ही पुलिस और बीडीएस की टीमें अदालतों में पहुची है। परिसर को खाली कराने के साथ सघन जांच पड़ताल करके सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। कोर्ट परिसर पहुची पुलिस चप्पे-चप्पे का निरिक्षण करने के साथ ही निगरानी रख रही है। जिससे किसी भी तरह के चूक न हो सकें।

रीवा समेत इन अदालतों का मिला मैसेज
जो जानकारी आ रही है उसके तहत मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नवीन कोर्ट भवन समेत बिहार के पटना की अदालत, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की जिला अदालतों व हाई कोर्ट को बंम से उड़ाने का धमकी भरा मैसेज मिला है। जिससे देश में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
एक ही दिन मिले है मैसेज
जानकारी के तहत एक ही दिन में मध्यप्रदेश के रीवा की अदालत, छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव जिला न्यायालय को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। धमकी की सूचना मिलते ही परिसरों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सभी न्यायालय परिसरों को खाली कराया गया।
न्यायालयों में मौजूद न्यायाधीश, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिलों की पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन तलाशी लिया है। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी न्यायालय से संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
