RBI Floating Rate Savings Bond: सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प

RBI Floating Rate Savings Bond

RBI Floating Rate Savings Bond: अगर आप ऐसे निवेश की तलाश में है जहां आपको सुरक्षा और बेहतर ब्याज दर दोनों मिले तो RBI Floating Rate Savings Bond आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है हाल ही में रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा इसकी नई ब्याज दर की घोषणा की गई है जिससे यह निवेशकों के लिए और भी आकर्षक बन चुका है।

RBI Floating Rate Savings Bond
RBI Floating Rate Savings Bond

क्या है RBI Floating Rate Savings Bond?

RBI Floating Rate Savings Bond पूरी तरह से Government of India द्वारा गारंटीड होता है। यानी इसमें निवेश करने पर न तो आपका पैसा डूबने का कोई खतरा होता है और न ही ब्याज मिलने में कोई दिक्कत होती है। इसे “Floating Rate” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी ब्याज दर थोड़े समय होने पर बदलती रहती है।

ब्याज दर और भुगतान

वर्तमान में RBI Floating Rate Savings Bond पर 8.05% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह दर National Savings Certificate (NSC) से लगभग 0.35% अधिक होती है। इसका ब्याज दर हर 6 महीने होने पर सीधे निवेशक के खाते में जमा कर दिया जाता है।

लॉक-इन पीरियड और लिक्विडिटी

इस बॉन्ड की अवधि लगभग 7 साल तक की होती है यानी आपको कम से कम 7 साल तक पैसा इसमें रखना होता है। अगर वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट की बात की जाए तो हां, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए इसमें थोड़ी छूट दी गई है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4 से 6 साल तक की छूट है।

हालांकि एफडी की तरह इसमें तुरंत पैसा निकालने की सुविधा नहीं दी जाती है इसलिए इसको हम लंबी अवधि का निवेश कह सकते हैं।

और पढ़ें: S&P Global ने बढ़ाई भारतीय बैंकों और NBFCs की Rating

टैक्सेशन

इस बॉन्ड से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह Income Tax Slab के हिसाब से टैक्सेबल होता है। अगर आपका सालाना ब्याज ₹10,000 से ज्यादा का होता है तो उस पर TDS भी काटा जाएगा। हालांकि मूलधन (Principal) पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

FDs और अन्य योजनाओं से तुलना

बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) होने पर अभी लगभग 6 से 7% तक ब्याज मिलता है, जबकि RBI Floating Rate Savings Bond 8% से अधिक का रिटर्न दे रहा है। PPF (7.1%) और NSC (7.7%) की तुलना में भी यह बॉन्ड बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।

अगर आप सुरक्षित तरीके से निवेश करना चाहते हैं और लंबे समय तक पैसा लॉक करने की किसी भी तरह की प्रॉब्लम में नहीं पड़ना चाहते हैं तो RBI Floating Rate Savings Bond आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है ये न केवल सुरक्षित होता है बल्कि एचडी और अन्य योजना से भी अधिक ब्याज देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *