Rat Ko Sweater Pehen Kar Sona: सर्दियों में रात को स्वेटर पहन कर सोने की आदत सेहत पर पड़ सकती है भारी

सर्दियों की रात में बिस्तर पर लेटा व्यक्ति, जिसने स्वेटर पहन रखा है और आराम करने की कोशिश कर रहा है।

Rat Ko Sweater Pehen Kar Sona: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग रात में स्वेटर पहन कर सो जाते हैं। हालांकि ऊपर से देखने पर यह आदत बिल्कुल साधारण सी लगती है, क्योंकि सर्दियों में हमारे शरीर को गर्मी की जरूरत होती है। ऐसे में ठंडियों से बचने के लिए स्वेटर पहनकर सोना लोगों को आरामदायक लगता है। परंतु क्या आप जानते हैं की रात को स्वेटर पहन कर सोना असल में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Rat Ko Sweater Pehen Kar Sona
Rat Ko Sweater Pehen Kar Sona

क्यों सर्दियों में रात को स्वेटर पहनना है हानिकारक

जी हां आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो नींद के दौरान शरीर की जरूरत अलग हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप भी रात को सोते समय स्वेटर पहन कर सो रहे हैं तो आपके लिए यह आदत भारी पड़ सकती है। और आज के इस लेख में हम आपको इसी का विवरण उपलब्ध कराने वाले हैं। जहां हम बताएंगे कि कैसे यह आदत आपके लिए नुकसान का कारण बनती है और इसकी जगह पर सर्दियों से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

स्वेटर पहन कर सोने पर होने वाले नुकसान

  • शरीर के प्राकृतिक तापमान में बदलाव: नींद के दौरान शरीर का तापमान अपने आप कम हो जाता है। शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाता है। ऐसे में स्वेटर जैसे भारी कपड़े पहन कर सोने से शरीर जरूर से ज्यादा गर्म हो जाता है और ऐसे में शरीर का नेचुरल थर्मल सिस्टम बिगड़ सकता है।
  • ज्यादा पसीना आना: स्वेटर पहन कर सोने पर कई बार शरीर को जरूर से ज्यादा गर्मी मिलती है, जिसकी वजह से पसीना आने लगता है। और जब पसीना ठंडी हवा के संपर्क में आता है तो तेज ठंड लगने लगती है। यही वजह है कि सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और सर्दी जुकाम बुखार जैसे रोग जल्दी पकड़ता लगते हैं।
  • त्वचा से जुड़े रोग की समस्याएं: स्वेटर अधिकतर ऊन और सिंथेटिक मटेरियल के बने होते हैं, जो त्वचा के लिए अनुकूल नहीं होती। रात भर इसे पहन कर सोने से त्वचा में ड्राइनेस हो जाती है। कुछ लोगों को इससे रैशेज और एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील है उनके लिए तो यह आदत बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो जाती है।

सर्दियों में स्वेटर की जगह क्या पहन कर सोना सही विकल्प होगा

  • यदि आपको ज्यादा ठंड लगती है और आप सर्दियों से बचना चाहते हैं तो कोशिश करें कि आप फुल स्लीव्स कॉटन शर्ट या थर्मल पहन कर सोए।
  • स्वेटर की जगह पतले कपड़ों की दो-तीन लेयर करना ज्यादा आरामदायक होता है।
  • हमेशा कॉटन या सॉफ्ट फैब्रिक को प्राथमिकता दें।
  • मोटे ऊनी या टाइट स्वेटर से बचें, यदि रात को पसीना आता है तो जल्द से जल्द स्वेटर उतार दे।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *