Ranbir Kapoor Concerned During Neetu Kapoor shooting: मुंबई और शिमला में हाल ही में चल रही दादी की शादी की शूटिंग के दौरान एक्टर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले तनाव और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी खबरों के बीच रणबीर कपूर ने शूटिंग लोकेशन पर मौजूद अपनी मां को वहां से तुरंत वापस लौटने की अपील की। फिल्म में कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Ranbir Kapoor को क्यों हुई मां की चिंता?
जानकारी के अनुसार दादी की शादी फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र में हो रही थी इसी दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और सुरक्षा से जुड़ी खबरें सामने आने लगी। इसके बाद रणबीर कपूर ने अपनी मां को फोन कर बातचीत की और उनकी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाता है और जल्द से जल्द मुंबई लौटने का आग्रह किया। हालांकि किसी भी तरह की सुरक्षा की दृष्टिकोण से खतरे की पुष्टि नहीं हुई है टीम से जुड़े लोगों ने कहा की शूटिंग स्थल पूरी तरह से सुरक्षित था और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई अलर्ट भी नहीं था।
ये भी पढ़े: Vijay की निजी ज़िंदगी पर तूफान, Relationship को लेकर फैंस बोले..सच क्या है?’
Neetu Kapoor ने जारी रखी अपनी फिल्म की शूटिंग
सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार Neetu Kapoor ने रणबीर कपूर को भरोसा दिलाया की फिल्म की शूटिंग में सभी परिस्थिति नियंत्रण में है। इसके बाद फिल्म की शूटिंग निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही जारी रही, फिल्म की यूनिट एक साथ कॉटेज में रह रही थी जिसे एक्टर और क्रू के बीच पारिवारिक माहौल बना हुआ था। फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया कि पूरी यूनिट सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही थी और किसी भी प्रकार के घबराहट की स्थिति नहीं थी।
Kapil Sharma की फिल्म बनी मुख्य विषय
दादी की शादी फिल्म Kapil Sharma की आने वाली फिल्म है जिसने पहले से ही अपने पारिवारिक कॉमेडी विषय और स्टार कास्ट को लेकर चर्चा बटोर लिए है। इस प्रोजेक्ट में कपूर परिवार की भागीदारी से ऑडियंस का ध्यान इसकी और बड़ा है। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों और कॉमेडी पर आधारित कहानी पर आधारित होने वाली है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है की फिल्म के पीछे की ऐसी घटनाएं ऑडियंस की रुचि बढ़ाने में भूमिका निभाती है। हालांकि फिल्म डायरेक्टर की ओर से से प्रमोशन प्लानिंग नहीं बताया गया है।
Riddhima Kapoor Sahni का भी जुड़ा है फिल्म में नाम
कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म में Riddhima Kapoor Sahni की एक्टिंग डेब्यू के भी चर्चा की जा रही है। हालांकि इसके बारे में डायरेक्ट की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की मौजूदगी और फिल्म से जुड़ी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है।
ये भी पढ़े: प्रेम चोपड़ा ने बताया, अमिताभ की एंट्री से Rajesh Khanna को लगी शराब लत..
इसके परिवार और प्रोफेशनलिज्म दोनों पर फोकस
इस पूरे घटना में रणबीर कपूर का पारिवारिक पक्ष चर्चा में दिख रहा था। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि व्यस्त शूटिंग शेड्यूल और सुरक्षा संबंधी खबरों के बीच परिवार की चिंता स्वाभाविक बताई जा रही है। वही फिल्म यूनिट में शूटिंग को पेशेवर तरीके से जारी रखा है।

