Ramayana Trailer रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी हुए इस ट्रेलर में रणबीर कपूर, यश और सई पल्लवी के रोल की तारीफ की जा रही है। वही सनी देओल रामायण फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं लेकिन ट्रेलर के दौरान उनकी झलक नहीं दिखने से फैंस ने सवाल भी उठाए हैं।
Ramayana Trailer में इन कलाकारों को मिली है सबसे ज्यादा तारीफ
रामायण फिल्म के ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का शांत और गंभीर अंदाज ऑडियंस को पसंद आया वही यश का रावण वाला लुक भी चर्चा का विषय बना रहा है। इस फिल्म में सीता के किरदार में सई पल्लवी की सादगी और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है कहीं यूजर्स फिल्म के विजुअल्स बैकग्राउंड और बड़े लेवल पर किए गए प्रेजेंटेशन की लोक तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: तुम अब शिल्पा जी नहीं सिर्फ शिल्पा हो..Vikas Gupta ने कसा शिल्पा शिंदे पर तंज
ट्रेलर में Hanuman की झलक नहीं दिखने पर फैंस ने उठाए सवाल
Ramayana Trailer रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों ने पूछा कि इसमें हनुमान जी का किरदार क्यों नहीं दिखाया गया है। पहले से सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका में है ऐसे में कुछ ऑडियंस को उम्मीद थी कि ट्रेलर में उनकी भी एक झलक देखने को मिल पाएगी। जानकारी के अनुसार, कई सारे यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सवाल किया Where is Hanuman?..
मेकर्स की प्लानिंग को लेकर क्या कहा जा रहा है?
इस फिल्म के निर्माता की तरफ से इस विषय पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया हालांकि जानकारी के अनुसार माना जा रहा है की मेकर्स ने हनुमान के रोल को अभी जानबूझकर छुपा कर रखा है। क्योंकि फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है इसलिए आगे की भागों के प्रमोशन के लिए इस किरदार को प्रमुखता से पेश किया जा सकता है फिलहाल ऐसा केवल अटकलें ही है कोई ऑफिशियल तौर पर बताया नहीं गयाहै।
सोशल मीडिया पर Adipurush से भी हुई है तुलना
Ramayana Trailer रिलीज होने के बाद कुछ यूजर्स ने इस फिल्म की तुलना पहले से रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष से की है। कई लोगों का कहना है कि नहीं ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स और प्रस्तुति पहले की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली है हालांकि यह ऑडियंस की शुरुआती रिएक्शन और फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी व्यापक रिएक्शन देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े: देव आनंद के बेटे Suneil Anand का हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में अचानक निधन
इसकी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
Ramayana Trailer को लेकर फिलहाल ऑडियंस का पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहा है वही हनुमान जी के किरदार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सभी की नजर मार्क्स के आने वाले अगले अपडेट पर है। ऑफिशियल बहन के बाद ही आज स्पष्ट होगा कि सनी देओल के किरदार को ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया है।

