Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. जनता एक्साइटेड हैं और मेकर्स नर्वस कि कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए हालांकि प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा (Namit Malhotra) अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी कॉंफिडेंट भी हैं. खैर ऐसी खबर आई है कि 2 अप्रैल को रिलीज होने वाले रामायण फिल्म के टीजर में सिर्फ रणबीर कपूर का श्री राम वाला किरदार (Ranbir Kapoor As Ram) नहीं बल्कि रामायण की पूरी मेजर कास्ट के लुक को अनवील किया जाएगा।
2 अप्रैल को हनुमान जयंती हैं इस खास मौके पर रामायण के मेकर्स फिल्म का पहला टीजर रिलीज करने जा रहे हैं ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस टीजर में सनी देओल हनुमान जी (Sunny Deol As Hanuman) के किरदार में दिखाई देंगे। 2 अप्रैल को अमेरिका में इस फिल्म का पहला प्रमोशनल इवेंट होगा जिसमे रणबीर, नमित, नितेश तिवारी समेत फिल्म से जुड़े अन्य लोग भी हिस्सा लेंगे.
रामायण की कास्ट
Ramayana Film Cast: टीजर में कपूर- श्री राम, साई पल्लवी- माता सीता, यश- रावण, सनी देओल- हनुमान और रवि दुबे- लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को जो टीजर रिलीज हो रहा है वो फिल्म के पात्रों का इंट्रोडक्शन होगा, फिल्म का स्केल आने वाले अन्य टीजर्स के जरिये दिखाया जाएगा। टीजर में शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत सिंह, कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता, विद्युतजिह्वा बने विवेक ओबेरॉय और दशरथ के पात्र में अरुण गोविल का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलेगा. इनके अलावा कुणाल कपूर, जो फिल्म में इन्द्र बने हैं, उनका लुक भी सामने आ सकता है.
