Ramayana Mega Event: वैसे तो साल 2026 में Bollywood से लेकर Hollywood में तमाम मेगा बजट मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज होने वाली हैं मगर भारतीय किसी फिल्म का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वो है नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर ‘रामायण’ फिल्म है. और फैंस अब Ramayana की कास्ट के फर्स्ट लुक के अनवील होने का इंतजार कर रहे हैं.
रामायण का मेगा इवेंट होगा
27 मार्च को मुंबई के गेट वे ऑफ़ इंडिया में रामायण के मेकर्स एक मेगा इवेंट करने जा रहे हैं. जहां इस फिल्म के सभी मुख्य किरदार सामने आएँगे। इस इवेंट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस इवेंट में रामायण के सभी किरदारों का लुक जारी किया जाएगा। 27 मार्च का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि 26 मार्च को राम नवमी है. और ‘रामायण’ के कैरेक्टर रिवील के लिए ये दिन उपयुक्त है.
रामयण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम (Ranbir Kapoor As Ram) साईं पल्लवी माता सीता (Sai Pallavi As Sita) सनी देओल हनुमान (Sunny Deol As Hanuman) रवि दुबे लक्ष्मण, कुणाल कपूर इंद्र, अरुण गोविल दशरथ, और यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी (Ramayan Release Date) जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली में और दूसरा अगले साल दिवाली में रिलीज होगा।
बता दें कि रामायण भारत में बनी अबतक की सबसे महंगी फिल्म है। जिसका बजट करीब 4 हजार करोड़ रुपए तक हो सकता है. फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा अवार्ड पाने वाली VFX कंपनी हैं। DNEG ने ही Dune, Last Of Us, Interstellar, Inception, Blade Runner जैसी फिल्मों में VFX का काम किया है और ऑस्कर से सम्मानित है.
