मराठी और हिंदी फिल्म के एक्टर Adinath Kothare और एक्ट्रेस उर्मिला कानितकर ने 15 साल की शादी के बाद अब अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मिलकर एक बयान जारी किया जिसमें बताया कि वह अब तलाक लेने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां फैसला अपनी आपसी सहमति से लिया है और दोनों अपनी बेटी की परवरिश मिलकर करेंगे।

Adinath Kothare ने सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी
आदिनाथ कोठारी और उर्मिला कानितकर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान शेयर किया। दोनों ने लंबे समय के फैसले लेने के बाद अलग होने का फैसला किया उन्होंने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। इसके बयान में बताया गया है कि यह फैसला किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि आपसी समझ के आधार पर लिया गया है।
ये भी पढ़े: 61 की उम्र में Aamir Khan ने गौरी से की तीसरी शादी, पिछली दोनों शादी के बच्चे…
15 साल की शादी के बाद लिया आदिनाथ कोठारी ने बड़ा फैसला
Adinath Kothare और उर्मिला कानेरकर की शादी साल 2011 में हुई थी, दोनों की एक बेटी है जिसका नाम जिजाह है। उनके ऑफिशियल बयान में उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के रूप में उनके रास्ते अब अलग होने वाले हैं लेकिन माता-पिता के रूप में वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियां साथ में निभाते रहेंगे। दोनों ने अपनी बेटी की खुशहाली और बेहतर भविष्य को लेकर अपनी पहली प्राथमिकता बताई है।
Ramayana फिल्म से पहले चर्चा में Adinath Kothare
आदिनाथ कोठारी डायरेक्टर नीतेश तिवारी की फेमस फिल्म रामायण से जुड़े होने कारण भी चर्चा में देखे जा रहे हैं। ऐसे समय में उनके पर्सनल जीवन से जुड़ी ये खबर आने वाले समय में सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना रहेगा। हालांकि ऑफिशियल तौर पर तलाक और फिल्म के बीच किसी भी तरह का संबंध नहीं है।
आधिकारिक बयान में इसमें क्या कहा गया?
दोनों ने सम्मान और समझदारी के साथ अलग होने का फैसला किया है, दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों ने ऑफीशियली तौर पर इसकी घोषणा की है। दोनों ने अपने बयान में बताया कि दोनों एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे और अपनी बेटी की परवरिश मिलकर ही करेंगे।
ये भी पढ़े: Prabhas की Fauzi की रिलीज डेट तय, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया ऐलान
फिलहाल किसी विवाद या आरोप की कोई पुष्टि नहीं
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार किसी तरह के विवाद या फिर कानूनी लड़ाई या आरोपी का उल्लेख नहीं बताया गया है। इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला ही बताया जा रहा है।




